JPB NEWS 24

Headlines

Devotional

अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति

  अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति अयोध्या : उत्तर प्रदेश में जब से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है तब से योगी सरकार अयोध्या को टूरिस्ट स्पॉट बनाने में जुटी है। अब इसी क्रम में सरकार विश्व की सबसे बड़ी भगवान श्री राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति लगाकर अयोध्या को एक और तोहफा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी होगी।इसे बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें 51 मीटर की बिल्डिंग होगी जिसका स्वरूप मंदिर नुमा होगा और उसके ऊपर 200 मीटर ऊंची मूर्ति होगी। पद्मश्री से सम्मानित अनिल सुतार मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं।

अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति Read More »

जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की तरफ से 20वॉ भगवती जागरण आज – हरविंदर पप्पू

जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की तरफ से 20वॉ भगवती जागरण आज – हरविंदर पप्पू जालंधर कैंट (जे पी बी न्यूज़ 24 ) जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की ओर से मोहल्ला नं. 23 और 24 के बीच 20वां वार्षिक भगवती जागरण आज ( 7 अक्टूबर ) को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है I पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए सोसाइटी के प्रधान हरविंदर सिंह पप्पू ने बताया कि जागरण के उपलक्ष में हर साल की तरह पहले झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई थी I जालंधर के पुलिस कमिश्नर सहित, राजनीतिक, धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारी इस जागरण में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे I प्रधान पप्पू ने बताया कि इस भगवती जागरण में किशन कुमार ( मैपी) और गायक वरुण मैदान के इलावा पंजाब की मशहूर भजन मंडलीया महामाई का गुणगान करेंगी उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि इस जागरण में बढ़-चढ़कर पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त करे I जागरण के उपलक्ष्य में प्रधान हरविंदर सिंह पप्पू द्वारा पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू,एडीसीपी, डीसीपी तथा एसीपी बबनदीप सिंह को भी निमंत्रण दिया ।

जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की तरफ से 20वॉ भगवती जागरण आज – हरविंदर पप्पू Read More »

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा : मोहिंदर भगत

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा : मोहिंदर भगत जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) :बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक दशहरा (विजय दशमी) का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन से पहले शहर के अलग-अलग हिस्सों में शोभायात्रा निकाली गई । जालंधर वेस्ट के विभिन्न स्थानों मॉडल हाउस,बस्ती शेख,कैनाल रेस्ट हाउस ग्राउंड कपूरथला रोड,बस्ती बावा खेल,आदर्श नगर में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्री राम जी ने रावण का वध किया था। इस लिए हर साल रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाता है।मोहिंदर भगत ने कहा कि हमें हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए। भगवान श्री राम चंद्र जी के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। सभी कमेटियों की तरफ से मोहिंदर भगत और साथियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पी सी राणा,सुदेश भगत,गौरव जोशी, आरके भल्ला, राकेश राणा,रमेश महाजन,मोहिंदर पाल नकोदरी,अनूप जैरथ, कुमद शर्मा,बृजेश चोपड़ा,प्रदीप सिंह राय,राज कुमार भगत,दविंदर अरोड़ा उपस्थित थे।

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा : मोहिंदर भगत Read More »

सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए : मोहिंदर भगत

सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए : मोहिंदर भगत जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : आर्य समाज वेद मंदिर संत नगर बस्ती शेख में महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया गया। वेद कथा पं. विजय शास्त्री, सुरिंद्र आर्य ने की। विश्व शांति यज्ञ और प्रवचन पं. मनोहर लाल आर्य ने किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत पहुंचे । मोहिंदर भगत ने कहा के सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए । इस अवसर पर प्रधान जयचंद भगत, एडवोकेट सुरिंदर मोहन,कोषाध्यक्ष सतपाल काले, पं. शशि कांत, सुदेश भगत,हरीश भगत,पार्षद ओंकार राजीव टिक्का,डॉक्टर शिव दयाल माली, कमल आर्य , निर्मल आर्य उपस्थित थे।

सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए : मोहिंदर भगत Read More »

मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया

मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जालंधर ( जे पी बी न्यूज 24 ) :मां राजेश्वरी धाम देवी राज रानी मंदिर बस्ती शेख में मां देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर की अध्यक्षता में मनाया गया इस मौके पर माँ का गुणगान करने पहुंची पार्टिया महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी, कुमार लवली एंड पार्टी, वरुण शर्मा एंड पार्टी द्वारा माँ के भजनो का गुणगान किया गया मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैलाश बब्बर व अन्य मेंबरों द्वारा पार्टी के सभी सदसियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जागरण के दौरान मां देवी राजरानी जी ने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया जागरण की शुरुआत में सबसे पहले झंडा रसम मंदिर के प्रांगण में की गई सभी भगतो ने नाच कर झंडे की रसम को निभाया और ख़ुशी मनाई जागरण के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगूराल के भाई सनी अंगूराल, पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर व अन्य गणमान्य शामिल हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से करवाए गए जागरण के दौरान सभा के प्रधान कैलाश बब्बर, लकी मल्होत्रा, रजिंदर कुमार, जतिन बब्बर, सतीश बब्बर, ज्योति बब्बर, अशोक दौलतानी, ममता, अंजू, विजय दुआ,एस एम नैयर, रिकी उप्पल, रामकृष्ण (नानू), पवन नागपाल, कृष्ण लाल अरोड़ा, सुरिंदर अरोड़ा, टिम्मी अरोड़ा, मनमोहन अरोड़ा, कुमार स्वीट, रोहित रिंकू, अवनाश अग्रवाल, राजीव सहदेव, सोनू टंडन व अन्य मंदिर प्रबंधक कमेटी के मेंबर मौजूद थे जागरण में सारी रात माँ भगवती का भंडारा भी चला    

मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया Read More »

माँ देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को

श्री राजेश्वरी धाम माता राजरानी मंदिर बस्ती नौ जालंधर बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि माँ देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा गायक कुमार लवली एंड पार्टी ऊना हिमाचल प्रदेश एवं महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी को जागरण में भजन कीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है , बड़ा ही शुभ अवसर है कि इस बार माता का जन्म उत्सव , मूर्ति स्थापना एवम् मासिक अष्टमी एक साथ मनाया जाएगा एवं लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, 2 अक्टूबर 2022 को जागरण कीर्तन में आकर स्वयं एवम् परिवार जनों के जीवन को धन्य एवम् कृतार्थ करें, आप सभी भक्त जनों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। माँ का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष तौर पर विधायक रमन अरोडा , विधायक शीतल अंगुराल , पूर्व विधायक सुशिल रिंकू , पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया , सीनियर भाजपा नेता मोहिंदर भगत पहुंचेंगे जय माता दी🙏 निवेदक :- प्रधान कैलाश बब्बर एवम् समस्त कमेटी सदस्य 98142- 53652,, 98886-51501

माँ देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को Read More »

नवरात्रे, माँ राज रानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, जालंधर में कार्यक्रम की सूची

जय माता दी 🙏 श्री राजेश्वरी धाम मां देवी राज रानी मंदिर बस्ती शेख़ रोड, जालंधर द्वारा बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा गायक कुमार लवली एंड पार्टी ऊना हिमाचल प्रदेश एवं महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी को जागरण में भजन कीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है , इस दिन बड़ा ही शुभ अवसर है कि इस बार माता का जन्म उत्सव , मूर्ति स्थापना दिवस एवम् मासिक अष्टमी एक साथ मनाई जाएगी एवं लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है 2 अक्टूबर 2022 को जागरण में परिवार सहित पहुंचकर मां भगवती के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य करे, आप सभी भक्त जनों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।। विशेष सूचना:- मां भगवती का प्रथम नवरात्रा दिनाक 26/09/2022 को प्रथम नवरात्रे पर मां देवी राज रानी जी अपने सभी भक्तों को रात 09:00 बजे दर्शन देंगे नवरात्रों में मां देवी राज रानी जी की उनकी इच्छा अनुसार आरती होगी कीर्तन रोजाना होगा 2 अक्टूबर 2022 को मां का जन्म दिन मनाया जायेगा और भंडारा सारी रात होगा जय माता दी🙏 निवेदक :- प्रधान कैलाश बब्बर व समूह सदस्य 9814253652, 9888651501

नवरात्रे, माँ राज रानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, जालंधर में कार्यक्रम की सूची Read More »

26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण चामुंडा ( जे पी बी न्यूज़ 24 ): चामुंडा प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों पर मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए 51 पंडित यज्ञ अनुष्ठान में पूजा अर्चना करेंगे शतचंडी के अलावा रुद्राभिषेक गायत्री जाप देवी भागवत चामुंडा गायत्री जाप अन्य यज्ञ अनुष्ठान कराए जाएंगे। यज्ञ में मुख्य यजमान संसार मित्र व सहायक यजमान कैलाश बलिया होंगे। वहीं हिमानी चामुंडा में भी यज्ञ अनुष्ठान करवाया जाएगा वहां पर तीन विद्वान पंडित पूजा अर्चना करेंगे हिमानी चामुंडा में जीतराम व रामकृष्ण यजमान होंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नवरात्र उपलक्ष्य पर डेढ़ रिजर्व पुलिसकर्मी 45 गृह रक्षक तैनात किए जाएंगे मंदिर में सफाई व्यवस्था सुलभ शौचालय के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी इसके अतिरिक्त मंदिर डिस्पेंसरी को 24 घंटे खुला रखा जाएगा ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था बनी रहे पार्किंग की व्यवस्था डाढ व वडोई मैदान मे में की गई है। इसके अलावा मंदिर की पार्किंग मैं भी वाहन पार्क की जाएंगे।अपूर्व शर्मा ने बताया कि मंदिर में 8 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेंगे जिससे हर आने जाने पर नज़र रखी जायेगी।मंदिर में नारियल, प्लास्टिक के हार चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।वहीं बाण गंगा में नहाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले शरदीय नवरात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण Read More »

पंजाब वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने डिजिटल मीडिया को दिया शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण

पंजाब वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने डिजिटल मीडिया को दिया शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण जालंधर  (जे पी बी न्यूज़ 24 ) : पंजाब वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों प्रधान राजेश भट्टी, सुभाष सोंधी, राजेश पदम की तरफ से जालंधर के डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। बता दें 8 अक्टूबर को जालंधर के भगवान श्रीराम चौक से दोपहर 2:00 बजे भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा यात्रा का आरंभ होगा। इस अवसर पर संस्था के राजेश भट्टी, सुभाष सोंधी, राजेश पदम की तरफ से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र दिया गया। चेयरमैन अमन बग्गा, प्रधान शिंदर पाल सिंह चाहल, सीनियर वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी ने कहा कि शोभायात्रा में डीएमए की तरफ से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही जिलेभर के डिजिटल मीडिया से जुड़े साथियों से शोभा यात्रा की बेहतरीन कवरेज करवाने का निवेदन भी किया गया। सुभाष सोंधी ने डिजिटल मीडिया के साथियों को शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित भी किया है।

पंजाब वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने डिजिटल मीडिया को दिया शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण Read More »

हरियाणा से वैष्णो देवी तक शुरू हुई बस सर्विस, गुरुग्राम से जाएगी सीधी कटरा

हरियाणा से वैष्णो देवी तक शुरू हुई बस सर्विस, गुरुग्राम से जाएगी सीधी कटरा गुरूग्र्राम: हरियाणा रोडवेज की बसों की रफ्तार अब तेजी पकडऩे लगी हैं। जैसे जैसे रोडवेज में बसों का बेडा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश के लोगों की यात्रा को आसान करने की दिशा में नए रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही हरियाणा के कई जिलों को नई बसें मिली हैं, जिसके बाद प्रदेश से अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन आरंभ किया गया है। जिसके तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर बसों को चलाया गया है। इसके तहत ही अब हरियाणा रोडवेज ने प्रदेश के लोगों के लिए माता वैष्णोदेवी की यात्रा के लिए बस का संचालन आरंभ किया है। इसके अंतर्गत यह बस गुरूग्राम से दिल्ली के रास्ते जम्मू और कटरा तक जाएगी। हरियाणा रोडवेज ने इस बस का टाईम टेबल भी जारी किया है। कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से लोगों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि माता वैष्णोदेवी के लिए बस शुरू होनी चाहिए। जैसे ही गुरूग्राम डिपो को नई बसें मिली हैं तो तत्काल रूप से लोगों की इस मांग को भी पूरा कर दिया गया है। ये होगा बस का टाईम टेबल गुरूग्राम डिपो के अनुसार हरियाणा रोडवेज ने अपनी सुपर फास्ट सर्विस के तहत गुरूग्राम से दोपहर 12 बजे इस बस के चलने का टाईम बताया है। यानि कि हरियाणा रोडवेज की यह बस गुरूग्राम बस अडडे से दोपहर 12 बजे चलेगी, जोकि दिल्ली होते हुए करनाल और अंबाला के रास्ते जम्मू पहुंचेगी और वहां से यात्रियों को कटरा लेकर जाएगी। हरियाणा रोडवेज के अनुसार गुरूग्राम से चलने के बाद यह बस दिल्ली में 2 बजकर 40 मिनट पर करनाल के लिए रवाना होगी, वहां से 5 बजकर 15 मिनट पर अंबाला के लिए चलेगी और 6 बजकर 50 मिनट पर रवाना होते हुए जम्मू और कटरा के लिए चलेगी। वापिसी का टाईम टेबल यह बस अगले दिन कटरा से दोपहर को 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और जालंधर के रास्ते वापिसी करेगी। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी ,जोकि हरियाणा रोडवेज के जरिए मां वैष्णोदेवी की यात्रा करना चाहते हैं। हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि जैसे जैसे नई बसों का काफिला बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे कई राज्यों के लिए बसों का संचालन आरंभ किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज का पहला उद्देश्य लोगों को सुलभ और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध करवाना है। इसके चलते ही हरियाणा रोडवेज के बेडे में जल्द से जल्द एक हजार बसें शामिल होने जा रही हैं। जिसके बाद पुरानी और कंडम हो चुकी बसों को हटा दिया जाएगा। नई बसों में लोगों को कई आधुनिक फीचर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। राज्य में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें भी दौड़ती नजर आएंगी।

हरियाणा से वैष्णो देवी तक शुरू हुई बस सर्विस, गुरुग्राम से जाएगी सीधी कटरा Read More »