JPB NEWS 24

Headlines

Devotional

चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को इस तरह अर्पित करें लौंग - On chaitra navratri, offer cloves to maa durga in this way

चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को इस तरह अर्पित करें लौंग – On chaitra navratri, offer cloves to maa durga in this way

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त नौ दिन तक व्रत रखते हैं और मां की आराधना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से माता रानी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 29 मार्च 2025 की सुबह 4:27 बजे होगा और तिथि का समापन 30 मार्च 2025 की  दोपहर 12:49 बजे होगा। ऐसे में इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च, रविवार से शुरू होगी और 7 अप्रैल, सोमवार को समाप्त होगी। मां दुर्गा की पूजा में लौंग का महत्व नवरात्रि के दौरान लौंग का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां दुर्गा के समक्ष 9 लौंग चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने से मंगल ग्रह शांत होता है। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि में लौंग अर्पित करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। इससे मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है। आर्थिक समृद्धि के लिए भी मां दुर्गा को लौंग चढ़ाने का महत्व है। नवरात्रि के दौरान पूजा में लौंग चढ़ाने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। तरक्की और धनलाभ के योग बनते हैं। व्यापार और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। नवरात्रि में पूजा करते समय भक्तों को विशेष नियमों का पालन करना चाहिए  – लाल रंग की चुनरी: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाना शुभ माना जाता है। – स्नान के बाद पूजा: रोजाना सुबह स्नान करके मां दुर्गा की पूजा करें। – भजन-कीर्तन: माता के भजन, आरती और व्रत कथा का पाठ करें। – घी का दीपक जलाएं: नवरात्रि में रोजाना घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।   चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को इस तरह अर्पित करें लौंग – On chaitra navratri, offer cloves to maa durga in this way

चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा को इस तरह अर्पित करें लौंग – On chaitra navratri, offer cloves to maa durga in this way Read More »

28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल - 28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today

28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल – 28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today

आज का राशिफल ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा, जबकि कुछ को अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। चंद्रमा के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश के साथ ही मीन राशि में ग्रहों की विशेष पंचायत सजेगी, जिससे कई राशियों को आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।  मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी कामों में भी आज सफलता मिलेगी, जिससे दिन लाभकारी रहेगा। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए पुरानी बातें न दोहराएं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और शाम तक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर में किसी मेहमान का आगमन भी हो सकता है। मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को आज सामाजिक और पेशेवर जीवन में सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिससे आपका नेटवर्क बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। शिक्षा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शाम को घर में कोई मनोरंजक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आर्थिक लाभ के साथ सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। व्यापार में लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन शुभ है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। लोन के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मकर राशि – मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज ऊंचा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे तो सफलता मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें। कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव समाप्त हो सकता है। बिजनेस में लाभ होगा और सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति या शुभ समाचार मिल सकता है। मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा में परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें।   28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल – 28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today

28 मार्च 2025 राशिफल: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, जाने अपना आज का राशिफल – 28 march 2025 horoscope: Beneficial day for aries, gemini and virgo, know your horoscope today Read More »

30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ - Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana

30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ – Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 30 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है। यह पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री) की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान व्रती फलाहार ग्रहण करते हैं, जबकि जो उपवास नहीं रखते हैं, वे सात्विक भोजन का पालन करते हैं। नवरात्रि के दौरान रामायण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में रामायण पाठ करने का सही नियम और इसका महत्व। रामायण पाठ करने का सही नियम 1. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें: नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। 2. व्रत का संकल्प लें: भगवान राम और मां दुर्गा का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। 3. रामायण की पूजा करें: रामायण पाठ शुरू करने से पहले उसकी पुस्तक का तिलक करें और अक्षत (चावल) अर्पित करें। 4. सही क्रम में पाठ करें: नवरात्रि के दौरान रामायण को नौ दिनों में पूरा करने का विशेष महत्व है। इसके लिए प्रतिदिन निश्चित पंक्तियों का पाठ करें: – पहला दिन: 1 से 116 तक पढ़ें – दूसरा दिन: 116 से 218 तक पढ़ें – तीसरा दिन: 218 से 322 तक पढ़ें – चौथा दिन: 322 से 424 तक पढ़ें – पांचवां दिन: 424 से 524 तक पढ़ें – छठा दिन: 524 से 644 तक पढ़ें – सातवां दिन: 644 से 766 तक पढ़ें – आठवां दिन: 766 से 902 तक पढ़ें – नौवां दिन: 902 से 1031 तक पाठ करें 5. आरती के साथ समापन करें: नवरात्रि के अंतिम दिन रामायण पाठ का समापन मां दुर्गा की आरती और भगवान राम की पूजा के साथ करें। रामायण पाठ के लाभ  – घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। – शत्रुओं का नाश होता है और बाधाएं दूर होती हैं। – भगवान राम का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। – नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। – पारिवारिक कलह और तनाव में कमी आती है। नवरात्रि में रामायण पाठ का धार्मिक महत्व चैत्र नवरात्रि में रामायण का पाठ करने से धार्मिक और आध्यात्मिक फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।   30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ – Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana

30 मार्च से शुरू हो रही हैं चैत्र नवरात्रि, जानें रामायण पाठ के सही नियम और लाभ – Chaitra navratri is starting from march 30, know the correct rules and benefits of reading ramayana Read More »

गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल - Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today

गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today

आज 27 मार्च 2025, गुरुवार को चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में गोचर करते हुए कुंभ राशि में संचार कर रहे हैं। इस गोचर से गुरु और चंद्रमा के बीच गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। हालांकि, शनि और चंद्रमा की युति के कारण विष योग भी बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिवारजन से शुभ समाचार मिल सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और कानूनी मसलों में लापरवाही न करें। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। शासन-सत्ता और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी चतुराई और कूटनीतिक चाल से शत्रुओं को परास्त करेंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को आज परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और परिवार के लंबित कार्य पूरे होंगे। हालांकि, मन विचलित रह सकता है, जिससे कामकाज पर असर पड़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिजनों से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे जातकों को लाभ होगा। दीर्घकालीन निवेश करना फायदेमंद रहेगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और उनकी ओर से लाभ भी मिल सकता है। किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को विदेश से लाभ हो सकता है। हालांकि, बच्चों और माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कामकाज में नई योजनाओं और तकनीक का लाभ मिलेगा। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेगा। कार्यकुशलता और समझदारी से सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक चिंता रह सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। खानपान में सावधानी बरतें। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। जोखिम वाले कामों से बचें।   गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today

गुरुवार को गजकेसरी योग से वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल – Taurus, libra and aquarius will get auspicious benefit from gajkesari yoga on thursday, know your horoscope today Read More »

26 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Horoscope of 26 march 2025: The day will be auspicious for aries, taurus and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

26 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 26 march 2025: The day will be auspicious for aries, taurus and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 26 मार्च का दिन मेष, वृषभ और कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। आज के दिन सुनफा योग का भी शुभ संयोग बनेगा, क्योंकि चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध और शुक्र, दोनों ही शुभ ग्रह स्थित रहेंगे। इन ग्रह स्थितियों के प्रभाव से सभी राशियों का दिन अलग-अलग प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक का राशिफल। मेष राशि – आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शाम के समय परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। वृषभ राशि – आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया वाहन खरीदने के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था तो वह समाप्त होगा। विरोधी भी शांत रहेंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक आज साहसिक फैसले लेकर लाभ कमा सकते हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, अचानक खर्च बढ़ सकता है। कर्क राशि – कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभ और खुशी देने वाला रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से लाभ मिलेगा। परिवार में सहयोग और तालमेल बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं। विपरीतलिंगी मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में किसी परिचित की मदद से लाभ होगा। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। प्रेम जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बैंकिंग और अकाउंटिंग क्षेत्र के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। तुला राशि – तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले कानूनी पहलुओं पर विचार करें। नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मकर राशि – मकर राशि वालों को आज भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। कमाई में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी समस्या का समाधान होगा। लव लाइफ मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से विवाद से बचना चाहिए। कमाई के नए अवसर मिलेंगे। मीन राशि – मीन राशि वालों को आज सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी बरतें। काम पर ध्यान केंद्रित करें। शाम को किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।   26 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 26 march 2025: The day will be auspicious for aries, taurus and cancer, know the horoscope of all zodiac signs

26 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Horoscope of 26 march 2025: The day will be auspicious for aries, taurus and cancer, know the horoscope of all zodiac signs Read More »

25 मार्च का राशिफल: मेष, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा वसुमती योग का लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल - Horoscope of march 25: Aries, cancer and libra people will get the benefit of vasumati yoga, know the future of all zodiac signs

25 मार्च का राशिफल: मेष, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा वसुमती योग का लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल – Horoscope of march 25: Aries, cancer and libra people will get the benefit of vasumati yoga, know the future of all zodiac signs

आज का दिन मेष, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। वसुमती योग के प्रभाव से इन राशियों को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। दरअसल, चंद्रमा का संचार आज पूरे दिन और रात मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। वहीं, चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध जैसे शुभ ग्रह मौजूद रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। आज मंगलवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।  मेष राशि – मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा और मां का सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरी और कारोबार के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। वृषभ राशि – आज वृषभ राशि के जातकों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। घर में किसी करीबी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मधुर वाणी और व्यवहार से सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। पेंडिंग काम को निपटाने में दिन बीतेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। शुभ और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। सिंह राशि – सिंह राशि वालों को आज संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत है। जोखिम भरे कामों से बचें। बैंक से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी नाराज हो सकते हैं, सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी। कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने का है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी से सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों को आज धर्म-कर्म में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक योजना सफल होगी। छात्रों को शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। वैचारिक उधेड़बुन बनी रहेगी। काम को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। लोन चुकाने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से विवाद सुलझ सकता है। मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत मिलेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में सतर्कता बरतें। कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद काम का दबाव बढ़ सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी, खासकर रेडीमेड वस्त्र व्यापारियों को लाभ होगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस में कमाई का मौका मिलेगा। किसी योजना की सफलता से खुशी मिलेगी। बच्चों की शिक्षा और करियर संबंधी चिंताओं का समाधान होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।   25 मार्च का राशिफल: मेष, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा वसुमती योग का लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल – Horoscope of march 25: Aries, cancer and libra people will get the benefit of vasumati yoga, know the future of all zodiac signs

25 मार्च का राशिफल: मेष, कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा वसुमती योग का लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल – Horoscope of march 25: Aries, cancer and libra people will get the benefit of vasumati yoga, know the future of all zodiac signs Read More »

जानिए पापमोचनी एकादशी 2025 व्रत तिथि, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में - Know about papamochani ekadashi 2025 fast date, puja method, mantra and importance

जानिए पापमोचनी एकादशी 2025 व्रत तिथि, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में – Know about papamochani ekadashi 2025 fast date, puja method, mantra and importance

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। सालभर में कई एकादशी तिथियां आती हैं, जिनमें से हर एक का अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचिनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं कि 2025 में पापमोचिनी एकादशी कब है, इसका शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विष्णु के मंत्र जिनके जाप से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। पापमोचिनी एकादशी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, 2025 में पापमोचिनी एकादशी तिथि का आरंभ 25 मार्च (मंगलवार) को सुबह 5:05 बजे होगा।  यह तिथि समाप्त होगी 26 मार्च (बुधवार) को सुबह 3:45 बजे। भक्त 25 मार्च को व्रत रखेंगे और अगले दिन 26 मार्च को व्रत का पारण किया जाएगा। पापमोचिनी एकादशी का महत्व पापमोचिनी एकादशी का अर्थ ही है – पापों का नाश करने वाली। मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को अज्ञात और पूर्व जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है। पद्म पुराण में इस एकादशी का महत्व बताया गया है। कथा के अनुसार, राजा मंदाता अपने पापों के कारण दुखी थे। एक ऋषि ने उन्हें पापमोचिनी एकादशी का व्रत रखने का सुझाव दिया। व्रत के प्रभाव से राजा को पापों से मुक्ति मिल गई। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को इस एकादशी का महत्व बताते हुए कहा था कि इसका व्रत करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पापमोचिनी एकादशी पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। धूप, दीप, पुष्प और फल अर्पित करें। तुलसी के पत्ते और ऋतु फल का भोग लगाएं। दिनभर व्रत रखें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। अगले दिन 26 मार्च को व्रत का पारण करें। एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है: ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।। ॐ विष्णवे नमः।। श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि।। ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।। ॐ अं वासुदेवाय नमः।। ॐ आं संकर्षणाय नमः।। ॐ अं प्रद्युम्नाय नमः।। ॐ अ: अनिरुद्धाय नमः।। ॐ नारायणाय नमः।। ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्। पापमोचिनी एकादशी का फल और लाभ इस व्रत को रखने से सभी पापों का नाश होता है। व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस दिन पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आर्थिक समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। विष्णु भगवान की कृपा से कर्ज और ऋण से मुक्ति मिलती है। भविष्य में कष्ट और संकटों से बचाव होता है।   जानिए पापमोचनी एकादशी 2025 व्रत तिथि, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में – Know about papamochani ekadashi 2025 fast date, puja method, mantra and importance

जानिए पापमोचनी एकादशी 2025 व्रत तिथि, पूजा विधि, मंत्र और महत्व के बारे में – Know about papamochani ekadashi 2025 fast date, puja method, mantra and importance Read More »

मालव्य राजयोग में तुला, मकर और कुंभ राशि वालों का रहेगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल - Libra, capricorn and aquarius will have good luck in malavya rajyoga, know today horoscope

मालव्य राजयोग में तुला, मकर और कुंभ राशि वालों का रहेगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल – Libra, capricorn and aquarius will have good luck in malavya rajyoga, know today horoscope

24 मार्च का दिन तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचार करेंगे, जिससे इन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र का गोचर मीन राशि में होगा, जिससे अन्य राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा। आज मालव्य राजयोग के बनने से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन विशेष रहेगा। जानिए, आज का विस्तृत राशिफल और ग्रहों के प्रभाव का आपकी राशि पर असर। मेष राशि – आज मेष राशि के जातक प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में परेशानी है तो भाई या मित्र की राय लें। विरोधियों से तनातनी खत्म हो सकती है। परिवार में मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आज उधार लेने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवाह योग्य जातकों को रिश्ता मिल सकता है। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक आज सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी, लेकिन कुछ लोग आपको भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनचाहा लाभ कमा सकते हैं, जिससे कर्ज चुकाने में सहायता मिलेगी। कर्क राशि – कर्क राशि के जातक भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्त रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों को सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को परिवार के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। राजनीति में हाथ आजमाने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें। घर में किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कम मेहनत में अधिक फायदा मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातक परिवार के साथ समय बिताएंगे। शाम को बच्चों और जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार सामान्य रहेगा। प्रेमी अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं। धनु राशि – धनु राशि के जातकों को आज कारोबार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। संतान से अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मकर राशि – मकर राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सट्टे या जुए में पैसा न लगाएं। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को गुप्त स्रोत से धन प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति में निवेश के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मीन राशि – मीन राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।   मालव्य राजयोग में तुला, मकर और कुंभ राशि वालों का रहेगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल – Libra, capricorn and aquarius will have good luck in malavya rajyoga, know today horoscope

मालव्य राजयोग में तुला, मकर और कुंभ राशि वालों का रहेगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल – Libra, capricorn and aquarius will have good luck in malavya rajyoga, know today horoscope Read More »

23 मार्च 2025 का राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए रहेगा लाभदायक, जानें सभी राशियों का भविषयफल - Horoscope of 23 march 2025: It will be beneficial for taurus, libra and scorpio, knows the future of all zodiac signs

23 मार्च 2025 का राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए रहेगा लाभदायक, जानें सभी राशियों का भविषयफल – Horoscope of 23 march 2025: It will be beneficial for taurus, libra and scorpio, knows the future of all zodiac signs

आज 23 मार्च 2025, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा का गोचर धनु से मकर राशि में होने के कारण शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। साथ ही, गुरु और मंगल भी द्विद्वादश योग बना रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के प्रभाव से सभी राशियों पर विशेष असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। नया सौदा फायदेमंद रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नई व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि काम में व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर से दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और खर्च बढ़ सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है, संयम रखें और बुजुर्गों की मदद से समाधान निकालें। कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज लोगों को संबोधित करने का अवसर मिल सकता है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरे उत्साह से निभाएंगे। शाम को परिवार के लिए समय निकाल सकेंगे। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को दृढ़संकल्प के साथ तैयारी करनी होगी। परिवार के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फास्ट फूड से परहेज करें, वरना पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा और करीबी मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मकर राशि – मकर राशि के जातकों को आज भावनाओं पर काबू रखना होगा। किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है। रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। सूझबूझ से काम लें, जिससे विरोधियों को मात दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर निर्णय लें, विशेषज्ञ की सलाह लाभकारी होगी। मीन राशि – मीन राशि के जातकों को आज वाहन सुख मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें। व्यापारिक निर्णय में मित्रों की राय लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।   23 मार्च 2025 का राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए रहेगा लाभदायक, जानें सभी राशियों का भविषयफल – Horoscope of 23 march 2025: It will be beneficial for taurus, libra and scorpio, knows the future of all zodiac signs

23 मार्च 2025 का राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए रहेगा लाभदायक, जानें सभी राशियों का भविषयफल – Horoscope of 23 march 2025: It will be beneficial for taurus, libra and scorpio, knows the future of all zodiac signs Read More »

मार्च 2025 में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम - When will pradosh fast of 2025 be observed in march, know the date, auspicious time, puja method and rules

मार्च 2025 में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम – When will pradosh fast of 2025 be observed in march, know the date, auspicious time, puja method and rules

पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पूरे मनोभाव से भगवान शिव की पूजा करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है, आरोग्य का वरदान मिलता है और जीवन में आ रही बाधाओं का नाश होता है। मार्च 2025 में आने वाला यह प्रदोष व्रत खास है क्योंकि यह गुरुवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। आइए जानते हैं इस माह के आखिरी प्रदोष व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत में बरती जाने वाली सावधानियां। मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। – तिथि प्रारंभ: 26 मार्च 2025 को रात 1 बजकर 42 मिनट से – तिथि समाप्त: 27 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 3 मिनट तक इस तिथि के अनुसार, प्रदोष व्रत का पूजन 27 मार्च, गुरुवार को किया जाएगा। प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त  प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, जो सूर्यास्त के बाद और रात्रि पूर्व का समय होता है। शुभ मुहूर्त: – शाम: 6:35 बजे से – रात: 8:57 बजे तक इस अवधि में पूजा करना अत्यधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। प्रदोष व्रत की पूजा विधि  प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। पूजा की सही विधि इस प्रकार है: 1. स्नान और संकल्प: – व्रती को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। – स्वच्छ वस्त्र धारण करके भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। 2. शिवलिंग का अभिषेक: – पूजा के समय शिवलिंग का गंगाजल, दूध, शहद, दही और घी से अभिषेक करें। – शिवलिंग पर बेलपत्र, आक के फूल, गुड़हल और मदार के फूल चढ़ाएं। – भगवान शिव को धतूरा और भांग अर्पित करें, जो शिव पूजन में विशेष माने जाते हैं। 3. मंत्र जाप और कथा पाठ: – पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें, जैसे: – “ॐ नमः शिवाय” – “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें। – इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और परिवार के सदस्यों के साथ आरती करें। 4. भोग और आरती: – पूजा के बाद भगवान शिव को भोग लगाएं। – आरती के बाद प्रसाद वितरण करें। – प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। प्रदोष व्रत पर ध्यान रखने योग्य बातें प्रदोष व्रत का फल तभी प्राप्त होता है, जब इसे पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए रखा जाए। इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है: 1. तामसिक भोजन वर्जित: – इस दिन मांसाहार, लहसुन-प्याज और मादक पदार्थ का सेवन न करें। 2. गुस्से और द्वेष से बचें: – मन में किसी के लिए गुस्सा या द्वेष न रखें। – नकारात्मक विचारों को त्यागकर शिव ध्यान करें। 3. झूठ और अनादर न करें: – झूठ बोलने और किसी का अनादर करने से बचें। 4. दान-पुण्य करें: – प्रदोष व्रत के दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। प्रदोष व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से: – भगवान शिव की कृपा से स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त होती है। – जीवन में आ रही कष्ट और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। – दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। – रोग और शत्रुओं से रक्षा होती है।   मार्च 2025 में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम – When will pradosh fast of 2025 be observed in march, know the date, auspicious time, puja method and rules

मार्च 2025 में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम – When will pradosh fast of 2025 be observed in march, know the date, auspicious time, puja method and rules Read More »