JPB NEWS 24

Headlines

Devotional

पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत परिवार साथ दीपावली की शहर वासियों को बधाई देते हुए

पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत परिवार साथ दीपावली की शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली के दिन भगवान श्री राम चौदह वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या नगरी लौटे थे, तब अयोध्या वासियों से दीपोत्सव पर्व मनाकर उनका स्वागत किया था। आज भी दिवाली महापर्व को उसी उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया जाता है। आज के दिन संध्या काल में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और परिवार के कल्याण के लिए प्रार्थना की जाती है। इस मौके अतुल भगत, अश्विनी कुमार बिट्टू ,सुरेंद्र कुमार, वरुण भगत, चारु ,मनु , सुदेश कुमारी, अरुणा कुमारी, हितेषी, चंदन भगत, गिरजा, टीना उपस्थित थे ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत परिवार साथ दीपावली की शहर वासियों को बधाई देते हुए Read More »

ਮਾਂ ਇੱਕ ਸ਼ਕਤੀ ਹੈ ਜੋ ਸਾਰੇ ਸੰਸਾਰ ਨੂੰ ਸਿਰਜਦੀ ਤੇ ਸੰਭਾਲਦੀ ਹੈ :- ਸਾਧਵੀ ਮੰਗਲਾਵਤੀ ਭਾਰਤੀ ਜੀ

ਦਿਵਯ ਜਯੋਤੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਸੰਸਥਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅਮਨ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਦੀ ਚੌਕੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਮਾਂ ਇੱਕ ਸ਼ਕਤੀ ਹੈ ਜੋ ਸਾਰੇ ਸੰਸਾਰ ਨੂੰ ਸਿਰਜਦੀ ਤੇ ਸੰਭਾਲਦੀ ਹੈ :- ਸਾਧਵੀ ਮੰਗਲਾਵਤੀ ਭਾਰਤੀ ਜੀ ਜਲੰਧਰ : ਦਿਵਯ ਜਯੋਤੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤੀ ਸੰਸਥਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅਮਨ ਨਗਰ, ਨੇੜੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਚੌਂਕ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮਾਤਾ ਦੀ ਚੌਕੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪਰਮ ਪੂਜਨੀਕ ਸ਼੍ਰੀ ਆਸ਼ੂਤੋਸ਼ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਿਸ਼ਯਾ ਸਾਧਵੀ ਮੰਗਲਾਵਤੀ ਭਾਰਤੀ ਜੀ ਨੇ ਮਹਾਮਾਈ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਾਤਾ ਜੀ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਰੂਪਾਂ ਦਾ ਵਰਣਨ ਕੀਤਾ। . ਇਸ ਕਾਰਜਕਰਮ ਵਿੱਚ ਸੈਂਕੜੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਮਹਾਂਮਾਈ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਲਈ ਪੁੱਜੇ। ਸਾਧਵੀ ਜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਮਾਜ ਵਿਚਲੀਆਂ ਬੁਰਾਈਆਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਮਾਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕੀਤੇ।ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਮਾਂ ਇੱਕ ਸ਼ਕਤੀ ਹੈ ਜੋ ਸਾਰੇ ਸੰਸਾਰ ਨੂੰ ਸਿਰਜਦੀ, ਸੰਭਾਲਦੀ ਅਤੇ ਤਬਾਹ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਭਾਵੇਂ ਸਾਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਪੂਜਾ ਕਈ ਰੂਪਾਂ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਪਰ ਭਾਰਤ ਸ਼ਕਤੀ ਦੀ ਪੂਜਾ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਹੈ।ਭਾਰਤ ਹੀ ਇੱਕ ਅਜਿਹਾ ਦੇਸ਼ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ ਮਾਂ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਵਿੱਚ ਮਾਂ ਨੂੰ ਮੋਹਰੀ ਸਥਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਵਿੱਚ ਲਿਖਿਆ ਹੈ।ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਾਂ ਨੂੰ ਨਮਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਮਾਂ ਹੀ ਬੱਚੇ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਂਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੌਕਿਕ ਮਾਂ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਕਦੇ ਪਿਆਰ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਦੇ ਗੁੱਸੇ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਾਂ ਭਗਵਤੀ ਜਗਦੰਬਾ ਵੀ ਮਨੁੱਖਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਉਹ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰੂਪ ਧਾਰ ਕੇ ਇਸ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਉਤਰਦੀ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਅਸੀਂ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਜਨਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਮਾਤਾ-ਪਿਤਾ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਾਂਗੇ ਤਾਂ ਉਹ ਜਗਦੰਬਿਕਾ ਭਵਾਨੀ ਸਾਡੇ ਤੋਂ ਕਦੇ ਵੀ ਪ੍ਰਸੰਨ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ।ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਸਾਧਵੀ ਭੈਣਾਂ ਨੇ ਮਾਤਾ ਦੀਆਂ ਭੇਟਾਂ ਦਾ ਗੁਣਗਾਨ ਕਰਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ, ਦਿਨੇਸ਼ ਢੱਲ, ਅਮਿਤ ਢੱਲ, ਵਿਧਾਇਕ ਰਮਨ ਅਰੋੜਾ, ਬਲਰਾਜ ਠਾਕੁਰ, ਰਮੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਕੌਂਸਲਰ ਸ਼ੈਲੀ ਖੰਨਾ, ਡਾ.ਬੀ.ਡੀ.ਸ਼ਰਮਾ, ਯਸ਼ਪਾਲ ਠਾਕਰੇ, ਕੌਂਸਲਰ ਮਾਈਕ ਖੋਸਲਾ, ਅਜੈ ਭਾਰਦਵਾਜ, ਅਵਨੀਪ ਦਿਓੜਾ, ਅਜੈ ਮਲਹੋਤਰਾ, ਦੀਨਾਨਾਥ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਅਮਿਤ ਸਹਿਗਲ, ਵਿਜੇ ਮਹਾਜਨ, ਮਨੋਜ, ਰਾਮ ਚੰਦਰ, ਜੀਤੂ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਮਾਂ ਇੱਕ ਸ਼ਕਤੀ ਹੈ ਜੋ ਸਾਰੇ ਸੰਸਾਰ ਨੂੰ ਸਿਰਜਦੀ ਤੇ ਸੰਭਾਲਦੀ ਹੈ :- ਸਾਧਵੀ ਮੰਗਲਾਵਤੀ ਭਾਰਤੀ ਜੀ Read More »

दुनिया को महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि महाराज की देन : मोहिंदर भगत

दुनिया को महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि महाराज की देन : मोहिंदर भगत सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकाश उत्सव पर शहर में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा के साथ पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, महासचिव राजेश बाघा, उपाध्यक्ष राकेश राठौर,जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राजीव ढींगरा,अजय चोपड़ा,अशोक सरीन हिक्की और प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत ने शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा पर सिटी वाल्मीकि सभा और भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी की ओर से विशाल मंच लगाया गया। पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने सभी शहरवासिओं को भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रगट दिवस की बधाई दी। मोहिंदर भगत ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण सदियों से पूरी दुनिया में महानतम ग्रंथ बना है जो समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा व मार्गदर्शन कर रही है। भगवान वाल्मीकि दुनिया के सब से पहले आदिगुरु हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं से मानवता को धर्म का संदेश दिया। शहरवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शोभा यात्रा के मार्ग पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाये गये। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, ढोल-ताशे व सुंदर झांकीयों ने लोगों को आकर्षित किया। शहर जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि के जयकारों से गूंज उठा। प्रबंधकों की ओर से सभी को सिरोपे भेंट करके सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा,पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,महासचिव राजेश बाघा, उपाध्यक्ष राकेश राठौर,राजीव ढींगरा,अजय चोपड़ा,अशोक सरीन हिक्की उपस्थित थे।

दुनिया को महान ग्रंथ रामायण भगवान वाल्मीकि महाराज की देन : मोहिंदर भगत Read More »

अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति

  अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति अयोध्या : उत्तर प्रदेश में जब से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है तब से योगी सरकार अयोध्या को टूरिस्ट स्पॉट बनाने में जुटी है। अब इसी क्रम में सरकार विश्व की सबसे बड़ी भगवान श्री राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति लगाकर अयोध्या को एक और तोहफा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी बड़ी होगी।इसे बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें 51 मीटर की बिल्डिंग होगी जिसका स्वरूप मंदिर नुमा होगा और उसके ऊपर 200 मीटर ऊंची मूर्ति होगी। पद्मश्री से सम्मानित अनिल सुतार मूर्ति का निर्माण कर रहे हैं।

अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी 251 मीटर ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति Read More »

जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की तरफ से 20वॉ भगवती जागरण आज – हरविंदर पप्पू

जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की तरफ से 20वॉ भगवती जागरण आज – हरविंदर पप्पू जालंधर कैंट (जे पी बी न्यूज़ 24 ) जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की ओर से मोहल्ला नं. 23 और 24 के बीच 20वां वार्षिक भगवती जागरण आज ( 7 अक्टूबर ) को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है I पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए सोसाइटी के प्रधान हरविंदर सिंह पप्पू ने बताया कि जागरण के उपलक्ष में हर साल की तरह पहले झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई थी I जालंधर के पुलिस कमिश्नर सहित, राजनीतिक, धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारी इस जागरण में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे I प्रधान पप्पू ने बताया कि इस भगवती जागरण में किशन कुमार ( मैपी) और गायक वरुण मैदान के इलावा पंजाब की मशहूर भजन मंडलीया महामाई का गुणगान करेंगी उन्होंने सभी से निवेदन किया है कि इस जागरण में बढ़-चढ़कर पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त करे I जागरण के उपलक्ष्य में प्रधान हरविंदर सिंह पप्पू द्वारा पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू,एडीसीपी, डीसीपी तथा एसीपी बबनदीप सिंह को भी निमंत्रण दिया ।

जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की तरफ से 20वॉ भगवती जागरण आज – हरविंदर पप्पू Read More »

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा : मोहिंदर भगत

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा : मोहिंदर भगत जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) :बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक दशहरा (विजय दशमी) का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन से पहले शहर के अलग-अलग हिस्सों में शोभायात्रा निकाली गई । जालंधर वेस्ट के विभिन्न स्थानों मॉडल हाउस,बस्ती शेख,कैनाल रेस्ट हाउस ग्राउंड कपूरथला रोड,बस्ती बावा खेल,आदर्श नगर में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्री राम जी ने रावण का वध किया था। इस लिए हर साल रावण का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाता है।मोहिंदर भगत ने कहा कि हमें हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए। भगवान श्री राम चंद्र जी के दिखाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। सभी कमेटियों की तरफ से मोहिंदर भगत और साथियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पी सी राणा,सुदेश भगत,गौरव जोशी, आरके भल्ला, राकेश राणा,रमेश महाजन,मोहिंदर पाल नकोदरी,अनूप जैरथ, कुमद शर्मा,बृजेश चोपड़ा,प्रदीप सिंह राय,राज कुमार भगत,दविंदर अरोड़ा उपस्थित थे।

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा : मोहिंदर भगत Read More »

सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए : मोहिंदर भगत

सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए : मोहिंदर भगत जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : आर्य समाज वेद मंदिर संत नगर बस्ती शेख में महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज का वार्षिक उत्सव मनाया गया। वेद कथा पं. विजय शास्त्री, सुरिंद्र आर्य ने की। विश्व शांति यज्ञ और प्रवचन पं. मनोहर लाल आर्य ने किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवक्ता भाजपा पंजाब मोहिंदर भगत पहुंचे । मोहिंदर भगत ने कहा के सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए । इस अवसर पर प्रधान जयचंद भगत, एडवोकेट सुरिंदर मोहन,कोषाध्यक्ष सतपाल काले, पं. शशि कांत, सुदेश भगत,हरीश भगत,पार्षद ओंकार राजीव टिक्का,डॉक्टर शिव दयाल माली, कमल आर्य , निर्मल आर्य उपस्थित थे।

सभी को एकजुट होकर आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए : मोहिंदर भगत Read More »

मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया

मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जालंधर ( जे पी बी न्यूज 24 ) :मां राजेश्वरी धाम देवी राज रानी मंदिर बस्ती शेख में मां देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर की अध्यक्षता में मनाया गया इस मौके पर माँ का गुणगान करने पहुंची पार्टिया महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी, कुमार लवली एंड पार्टी, वरुण शर्मा एंड पार्टी द्वारा माँ के भजनो का गुणगान किया गया मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान कैलाश बब्बर व अन्य मेंबरों द्वारा पार्टी के सभी सदसियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जागरण के दौरान मां देवी राजरानी जी ने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया जागरण की शुरुआत में सबसे पहले झंडा रसम मंदिर के प्रांगण में की गई सभी भगतो ने नाच कर झंडे की रसम को निभाया और ख़ुशी मनाई जागरण के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगूराल के भाई सनी अंगूराल, पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर व अन्य गणमान्य शामिल हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से करवाए गए जागरण के दौरान सभा के प्रधान कैलाश बब्बर, लकी मल्होत्रा, रजिंदर कुमार, जतिन बब्बर, सतीश बब्बर, ज्योति बब्बर, अशोक दौलतानी, ममता, अंजू, विजय दुआ,एस एम नैयर, रिकी उप्पल, रामकृष्ण (नानू), पवन नागपाल, कृष्ण लाल अरोड़ा, सुरिंदर अरोड़ा, टिम्मी अरोड़ा, मनमोहन अरोड़ा, कुमार स्वीट, रोहित रिंकू, अवनाश अग्रवाल, राजीव सहदेव, सोनू टंडन व अन्य मंदिर प्रबंधक कमेटी के मेंबर मौजूद थे जागरण में सारी रात माँ भगवती का भंडारा भी चला    

मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया Read More »

माँ देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को

श्री राजेश्वरी धाम माता राजरानी मंदिर बस्ती नौ जालंधर बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि माँ देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा गायक कुमार लवली एंड पार्टी ऊना हिमाचल प्रदेश एवं महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी को जागरण में भजन कीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है , बड़ा ही शुभ अवसर है कि इस बार माता का जन्म उत्सव , मूर्ति स्थापना एवम् मासिक अष्टमी एक साथ मनाया जाएगा एवं लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, 2 अक्टूबर 2022 को जागरण कीर्तन में आकर स्वयं एवम् परिवार जनों के जीवन को धन्य एवम् कृतार्थ करें, आप सभी भक्त जनों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। माँ का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष तौर पर विधायक रमन अरोडा , विधायक शीतल अंगुराल , पूर्व विधायक सुशिल रिंकू , पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया , सीनियर भाजपा नेता मोहिंदर भगत पहुंचेंगे जय माता दी🙏 निवेदक :- प्रधान कैलाश बब्बर एवम् समस्त कमेटी सदस्य 98142- 53652,, 98886-51501

माँ देवी राज रानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को Read More »

नवरात्रे, माँ राज रानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, जालंधर में कार्यक्रम की सूची

जय माता दी 🙏 श्री राजेश्वरी धाम मां देवी राज रानी मंदिर बस्ती शेख़ रोड, जालंधर द्वारा बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मां देवी राजरानी जी का जन्म उत्सव एवम् मूर्ति स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2022 को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा गायक कुमार लवली एंड पार्टी ऊना हिमाचल प्रदेश एवं महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी को जागरण में भजन कीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है , इस दिन बड़ा ही शुभ अवसर है कि इस बार माता का जन्म उत्सव , मूर्ति स्थापना दिवस एवम् मासिक अष्टमी एक साथ मनाई जाएगी एवं लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की गई है 2 अक्टूबर 2022 को जागरण में परिवार सहित पहुंचकर मां भगवती के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य करे, आप सभी भक्त जनों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।। विशेष सूचना:- मां भगवती का प्रथम नवरात्रा दिनाक 26/09/2022 को प्रथम नवरात्रे पर मां देवी राज रानी जी अपने सभी भक्तों को रात 09:00 बजे दर्शन देंगे नवरात्रों में मां देवी राज रानी जी की उनकी इच्छा अनुसार आरती होगी कीर्तन रोजाना होगा 2 अक्टूबर 2022 को मां का जन्म दिन मनाया जायेगा और भंडारा सारी रात होगा जय माता दी🙏 निवेदक :- प्रधान कैलाश बब्बर व समूह सदस्य 9814253652, 9888651501

नवरात्रे, माँ राज रानी जी का जन्म उत्सव व मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, जालंधर में कार्यक्रम की सूची Read More »