JPB NEWS 24

Headlines

Jalandhar

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी सुशील रिंकू - Only following the path shown by baba saheb will be a true tribute to him sushil rinku

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी सुशील रिंकू – Only following the path shown by baba saheb will be a true tribute to him sushil rinku

जालंधर 7 दिसंबर (जतिन बब्बर) संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाए हुए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी इसलिए हमें उनकी विचारधारा को दिल से अपनाना व अनुकरण करना चाहिए। यह विचार जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज अंबेडकर भवन ट्रस्ट (रजि.) और अखिल भारतीय समता सैनिक दल (रजि.) पंजाब इकाई के सहयोग से स्थानीय अम्बेडकर भवन में भारत रत्न बाबासाहेब के प्री-निर्वाण दिवस पर आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने यहां नवनिर्मित रमाबाई अंबेडकर मेमोरियल हॉल का उद्घाटन भी किया। रिंकू ने कहा कि बाबा साहिब ने संविधान की रचना करके देश को तरक्की का मार्ग प्रदान किया, जिस पर चलकर आज हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने बच्चों से हाथों में कलम उठाने का आह्वान किया था और पढ़ाई-लिखाई से अपनी किस्मत बदलने का मार्ग दिखाया था, इसलिए यह हमारा कर्त्तव्य बनता है कि उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलें। रिंकू ने कहा कि उनकी शिक्षाओं व आदर्शों का अनुकरण ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर डॉ. सुरिंदर अजानत एम.ए.पी.एच.डी.  मुख्य वक्ता थे, जिन्होंने बाबा साहिब के जीवन से संबंधित अहम पहलुओं पर प्रकाश डाला।   फेडरेशन ऑफ अम्बेडक्राइट एंड बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफएबीओ) यूके के प्रधान रामपाल राही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।   बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी सुशील रिंकू – Only following the path shown by baba saheb will be a true tribute to him sushil rinku

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी सुशील रिंकू – Only following the path shown by baba saheb will be a true tribute to him sushil rinku Read More »

कमलजीत भाटिया की नियुक्ति से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मोहिंदर भगत - Appointment of kamaljit bhatia will strengthen the party: Mohinder bhagat

कमलजीत भाटिया की नियुक्ति से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मोहिंदर भगत – Appointment of kamaljit bhatia will strengthen the party: Mohinder bhagat

जतिन बब्बर – आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने सरदार कमलजीत सिंह भाटिया को खादी बोर्ड का वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर बुक्का भेंट कर मुबारकबाद देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने कमलजीत भाटिया पर जो विश्वास जताया है! मुझे पूरी उम्मीद है वो उसपर खरे उतरेंगे और पहले से ओर अधिक मेहनत कर पार्टी के लिए कार्य करेंगे । मोहिंदर भगत ने कहा कि सरदार कमलजीत सिंह भाटिया ने लंबे समय तक जनकल्याण के कार्य किए हैं और अब आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हुए पंजाब खादी बोर्ड का उप चेयरमैन बनाया है । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ता एक एक कदम इस बात का साक्षी रहेगा कि लोगों द्वारा चुनी गई लोगों की सरकार पंजाब के हितों के प्रति कार्य कर रही है। इस अवसर पर हैप्पी, संजीव भगत, दुशांत मोजूद थे।   कमलजीत भाटिया की नियुक्ति से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मोहिंदर भगत – Appointment of kamaljit bhatia will strengthen the party: Mohinder bhagat

कमलजीत भाटिया की नियुक्ति से पार्टी को मिलेगी मजबूती : मोहिंदर भगत – Appointment of kamaljit bhatia will strengthen the party: Mohinder bhagat Read More »

भगवंत मान सरकार ने दिया गुरदासपुर को 1854 करोड का तोहफा - मोहिंदर भगत - Bhagwant mann government gave a gift of 1854 crores to gurdaspur - Mohinder bhagat

भगवंत मान सरकार ने दिया गुरदासपुर को 1854 करोड का तोहफा – मोहिंदर भगत – Bhagwant mann government gave a gift of 1854 crores to gurdaspur – Mohinder bhagat

जतिन बब्बर – आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर मे 1854 करोड रुपए के कार्यों का शुभारंभ किया है, जिस से पंजाब मे अब विकास क्रांति की लहर है । मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए मान सरकार निरंतर काम कर रही है! पंजाब में युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम अपनी रफ्तार से चल रहा है! उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों में 251 नौकरानियों के पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे गए! भगत ने कहा कि नौजवानों के लिए उम्मीद बनी आम आदमी पार्टी अपने वादों पर खरी उतर रही है । उन्होंने कहा कि ल़डकियों को भी सरकारी नौकरियां देने मे मान सरकार ज्यादा अवसर दे रही है! उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र मे किसी से कम नहीं है। भगत ने कहा कि पंजाब सरकार निरंतर अपने कार्य पथ पर अग्रसर है!   भगवंत मान सरकार ने दिया गुरदासपुर को 1854 करोड का तोहफा – मोहिंदर भगत – Bhagwant mann government gave a gift of 1854 crores to gurdaspur – Mohinder bhagat

भगवंत मान सरकार ने दिया गुरदासपुर को 1854 करोड का तोहफा – मोहिंदर भगत – Bhagwant mann government gave a gift of 1854 crores to gurdaspur – Mohinder bhagat Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी में सुनी जनसमस्याएं - MLA raman arora listened to people's problems in rama mandi

विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी में सुनी जनसमस्याएं – MLA raman arora listened to people’s problems in rama mandi

जालंधर (जतिन बब्बर): विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी में पड़ते कई जगह पर बंद सीवरज को सही करने की निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक रमन अरोड़ा ने निगम के सीवरज के जे.ई, एस.डी.ओ, एक्स.ई.एन एवं संबंधित अधिकारियों को रामा मंडी के पड़ते बाबा बुड्ढा जी नगर की गली नंबर 1 से लेकर गली नंबर 4 तक, रामा मंडी की मीट मार्केट, वाल्मीकि मोहल्ला, एकता नगर फेस 1 एवं फेस 2 की सभी गालियों एवं जगह का पैदल दौरा करवाया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि यहां के लोगों द्वारा मुझे बताया गया कि यहां की सीवरज कई दिनों से बंद पड़े है, पर निगम के अधिकारी समय पर सीवरज की समस्या को सही करने नहीं आते। विधायक रमन अरोड़ा ने ना कोई देरी किए बिना निगम के अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाकर निर्देश देते हुए कहा कि इस समस्या का हल जल्द से जल्द होना चाहिए। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। हर वार्ड की सभी सड़कें गालियाँ चुस्त-दुरुस्त हों, इसके लिए वे हमेशा फिक्रमंद हैं। क्षेत्र के विकास के लिए जनता कहे या फिर नहीं कहे यह उनकी जवाबदेही में शामिल है।   उन्होंने सेंट्रल हलके में हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप ववॉलिंटिय विक्की तुलसी भी उपस्थित रहे।   विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी में सुनी जनसमस्याएं – MLA raman arora listened to people’s problems in rama mandi

विधायक रमन अरोड़ा ने रामा मंडी में सुनी जनसमस्याएं – MLA raman arora listened to people’s problems in rama mandi Read More »

NRI ਵੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਸ. ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੂੰ ਖਾਦੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਵਾਇਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣਨ ਤੇ ਸਨਮਾਨ

NRI ਵੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਸ. ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੂੰ ਖਾਦੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਵਾਇਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣਨ ਤੇ ਸਨਮਾਨ ਜੇ ਪੀ ਬੀ ਨਿਊਜ਼ 24 : ਅੱਜ ਰਣਦੀਪ ਚੰਦੀ ਵੱਲੋਂ ਸਰਦਾਰ ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੂੰ ਉਨਾਂ ਦੇ ਆਫਿਸ ਵਿੱਚ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ l NRI ਵੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਸ. ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੂੰ ਖਾਦੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਵਾਇਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣਨ ਤੇ ਸਨਮਾਨ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੌਕੇ ਤੇ ਭਾਟੀਆ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਮੈਡਮ ਸ਼ੋਭਾ ਭਗਤ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਭਾਟੀਆ, ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਨਿੱਕਾ, ਗੌਰਵ ਅਰੋੜਾ, ਅਵਿਨਾਸ਼ ਗਖਰ, ਪਰਵੀਨ ਗੱਖਰ, ਤਨੂ ਮਲਨ, ਲਵਲੀ ਵਰਮਾ ਨੰਨੂ, ਅਸ਼ੋਕ ਮਲਿਕ, ਸੁਮਿਤ, ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਨਿੱਕਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ l

NRI ਵੀਰਾਂ ਵਲੋਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਸ. ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੂੰ ਖਾਦੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਵਾਇਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਣਨ ਤੇ ਸਨਮਾਨ Read More »

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान - Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान – Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes

जालंधर, 1 दिसंबर (जतिन बब्बर) लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में आजीविका मिशन पंजाब के तहत आयोजित ऋण मेले के दौरान उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सदस्य ने कहा कि महिलाओं को उन्हें जारी किए गए ऋण का उचित उपयोग करके अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोन के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर जहां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं, वहीं अपने परिवार की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।   इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की कुल 91 ऋण फाइलों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा 1 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत किये गये है। मेले के दौरान मंच संचालन एलडीएम ने एमएस मोती द्वारा किया गया। इस अवसर पर जे. एस नेगी डिप्टी ज़ोनल अधिकारी, यूको बैंक, सुखवंत कौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कोमल जिला कार्यात्मक प्रबंधक आजीविका मिशन, विकास बख्शी लेखाकार, बलजिंदर सिंह एमआईएस, गुरप्रीत कौर एमआईएस और ब्लॉक कर्मचारी आजीविका मिशन उपस्थित थे। कैप्शन: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आजीविका मिशन पंजाब के तहत आयोजित लोन मेले के दौरान संबोधित करते हुए ।   लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान – Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान – Lok sabha MP calls upon women of self-help groups to become self-reliant by taking advantage of public welfare schemes Read More »

गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए - मोहिंदर भगत - Guru nanak dev ji's teachings should be followed in life - Mohinder bhagat

गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए – मोहिंदर भगत – Guru nanak dev ji’s teachings should be followed in life – Mohinder bhagat

श्री गुरु नानक देव जी के गुरपूर्व पर आमआदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने अलग अलग गुरुद्वारा साहिब मे माथा टेक हाजिरी लगवाई! उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव सभी धर्मों के लोगों के पूजनीय है! श्री गुरु नानक देव जी का जीवन सभी धर्मों को एक समान रहने का उपदेश देता है ! उन्होंने कहा कि राजा हो या रंक सभी को एक ही पंगत मे बिठा कर लंगर वितरित करने की सीख हमे हमारे गुरु साहिब से मिली! मोहिंदर भगत ने कहा कि गुरु साहिब ने तेरा तेरा तोल कर सारे संसार को इंसानियत और सची भक्ति का उपदेश दिया। इंसान नफरत को छोड़ आपसी प्रेम की ओर बढ़ता है! उन्होंने कहा कि हमे अपने जीवन को साहिब श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जीना चाहिए! इस अवसर पर सरदार कमलजीत सिंह भाटिया और अन्य सदस्य मौजूद थे!   गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए – मोहिंदर भगत – Guru nanak dev ji’s teachings should be followed in life – Mohinder bhagat

गुरु नानक देव जी शिक्षाओं को जीवन मे धारण करना चाहिए – मोहिंदर भगत – Guru nanak dev ji’s teachings should be followed in life – Mohinder bhagat Read More »

Guru Nanak Dev Ji's Guru Parv is celebrated all around

ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ

ਜਤਿਨ ਬੱਬਰ: ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ 554ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ। ਸਵੇਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਉਪਰੰਤ ਤੋਂ ਭਾਈ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਖਾਲਸਾ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਦੁਆਰਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ ਅਤੇ 10 ਤੋਂ 3 ਵਜੇ ਤੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੀਰਤਨ ਦੀਵਾਨ ਸਜਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਮਨਵੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁਚੋ ਵਾਲੇ , ਭਾਈ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ (ਹਜੂਰੀ ਰਾਗੀ), ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ , ਗਿਆਨੀ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਇਸਤਰੀ ਸਤਿਸੰਗ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਈਆਂ।   ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿੱਠੂ (ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਨਗਰ ਨਿਗਮ), ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੀਂਗਰਾ ਐਡਵੋਕੇਟ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਆਵਾਜ ਏ ਕੌਮ) ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਸਤਿਗੁਰੂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਤਵੰਦੇ ਸੱਜਣਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਪੂਰਬ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾਂਵਾਂ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰਦਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ , ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਬਾ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੱਗੂ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ , ਇੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ, ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ, ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ, ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ, ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੱਜ, ਪ੍ਰੀਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ, ਗੁਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲੜਾ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪਾਸੇ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ Read More »

सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की – MP rinku paid obeisance at guru ghars on the occasion of guru parva and prayed for the well-being of sarbat

जालंधर, 27 नवंबर (जतिन बब्बर): लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुघरों में शीश नवाया और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन समेत विभिन्न इलाकों में गुरु पर्व पर आयोजित समागमों में शिरकत की और अपनी हाजिरी लगवाई। रिंकू ने कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है जिसे सिर्फ पंजाब ही नहीं ब्लकि देश-विदेश में पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतने पावन दिवस पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहली निशुल्क ट्रेन सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए रवाना की। उन्होंने कहा कि ये योजना लोगों को हमारे धर्म व संस्कृति से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में आयोजित लंगर में भी शिरकत की और पंगत के बीच बैठकर लंगर छका। इस बीच प्रबंधक कमेटियों की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी लोगों से श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से दर्शाए गए मार्ग पर चलने की अपील की और कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी के किरत करो, नाम जपो व वंड छको के सिद्धांत पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।   सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की – MP rinku paid obeisance at guru ghars on the occasion of guru parva and prayed for the well-being of sarbat

सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की – MP rinku paid obeisance at guru ghars on the occasion of guru parva and prayed for the well-being of sarbat Read More »

मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है : विधायक रमन अरोड़ा – Mother annapurna is believed to reside in the kitchen of the house: MLA raman arora

जालंधर(जतिन बब्बर): विधायक रमन अरोड़ा ने मां अन्नपूर्णा मंदिर में विशेष तौर पर शिरकत कर माँ तुलसी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है। मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही सृष्टि का भरण पोषण होता है। उन्होंने कहा कि मां भगवती का वह स्वरूप जिससे संसार को भरण पोषण और अन्न वस्त्र मिल रहा है, वे अन्नपूर्णा स्वरूप हैं. माना जाता है कि दुनिया में समस्त प्राणियों को भोजन मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मंदिर प्रांगण में मां अन्नपूर्णा से आशीर्वाद लेने के उपरांत लंगर भी भक्तों में बांटा। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से विधायक रमन अरोड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ बिट्टू कालड़ा, सुनील भल्ला, डॉ ज्योति, पवन कुमार, सोनी सिंह इत्यादि मौजूद रहे।   मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है : विधायक रमन अरोड़ा – Mother annapurna is believed to reside in the kitchen of the house: MLA raman arora

मां अन्नपूर्णा का वास घर की रसोई में माना जाता है : विधायक रमन अरोड़ा – Mother annapurna is believed to reside in the kitchen of the house: MLA raman arora Read More »