JPB NEWS 24

Headlines
पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा - Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora

पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा – Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora

जालंधर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने बुधवार (आज) चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से मुलाकात की।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

इस दौरान जालंधर शहर से संबंधित दर्जनों विकास प्रोजेक्टों पर विधायक रमन अरोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की गई।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान पंजाब की तरक्की खुशी और विकास को लेकर समर्पित है और इसी कार्य पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान की सरकार में जालंधर सहित पंजाब के हर कोने के विकास के लिए किसी भी प्रकार के फंड की कमी नहीं है, पहली बार पंजाब को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर जाना चाहता है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने लोगों के हितों के हर प्रोजेक्ट को मानते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि जालंधर के विकास के लिए और लोगों के लोकहित कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान पंजाब के सच्चे सुपुत्र होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इतिहास इस बात का गवाह बनेगा कि पंजाब को वापस सोने की चिड़िया बनाने के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने दिन रात मेहनत की और पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर गए।

विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का जालंधर शहर के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाने के लिए भी धन्यवाद किया।

वही मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने विधायक रमन अरोड़ा को कहा कि आप जालंधर की तरक्की खुशहाली विकास और जालंधर वासियों के लोकहित में जो भी योजनाएं और प्रोजेक्ट लाना चाहते हैं आप उन्हें लाएं हम सरकार की तरफ से हर लोकहित के प्रोजेक्ट को लोगों को समर्पित करेंगे।

इस दौरान विधायक रमनअरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले अटूट प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया और जालंधर शहर वासियों की तरफ से जालंधर के लिए विशेष रूप से विकास कार्यों को लेकर करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट देने के लिए भी विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का धन्यवाद किया।

 

पंजाब को खुशहाल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान : विधायक रमन अरोड़ा –

Chief minister sardar bhagwant mann is working day and night to make punjab prosperous: MLA raman arora