हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की कोशिशों पर तीखा हमला बोलते हुए, राज्य के मंत्री जगत सिंह नेगी और विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकार मजबूत और स्थिर है। भाजपा पर दोहरे मापदंड और सरकार गिराने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ये कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
बागवानी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा, जिस दिन से भाजपा विपक्ष में आई है, वह हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन उनकी सभी साजिशें विफल होंगी। हमारी सरकार मजबूत और स्थिर है।
नेगी ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा मुख्य संसदीय सचिवों (CPS) की नियुक्तियों को असंवैधानिक घोषित करने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में रहते हुए हर कानून को वैध मानती है, लेकिन अब वही कानून उन्हें असंवैधानिक लग रहा है।
नेगी ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों को गिराने की कोशिश कर रहा है। हिमाचल में भाजपा की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह कभी पूरा नहीं होगा।
नेगी ने हाईकोर्ट के फैसले के पूर्वव्यापी या भविष्य में प्रभावी होने की संभावनाओं पर विचार करते हुए कहा, यदि यह निर्णय पूर्वव्यापी होता है, तो इसके प्रभाव सभी जीपीएस पद धारकों पर पड़ सकते हैं। हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूत मामला पेश करेगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला सीपीएस नियुक्तियों को असंवैधानिक करार देता है, लेकिन नियुक्तियों के समय कानून वैध था। हम सुप्रीम कोर्ट में इस कानूनी पहलू पर लड़ाई लड़ेंगे। भाजपा के प्रयास हिमाचल में कांग्रेस सरकार को कमजोर करने में सफल नहीं होंगे।
सिंह ने कहा कि अगर सरकार को चुनाव में जाना पड़ा, तो कांग्रेस जनता के पास आत्मविश्वास के साथ जाएगी।
हमने 4,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है और हमारा फोकस हिमाचल की समग्र प्रगति पर है।”
विक्रमादित्य सिंह ने कहा, कांग्रेस को हिमाचल के लोगों का अटूट समर्थन प्राप्त है। भाजपा की हताशा हमारे प्रगति मिशन को बाधित नहीं कर पाएगी। हम हर राजनीतिक और कानूनी चुनौती के लिए तैयार हैं।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार स्थिर, नेगी ने भाजपा की साजिश का दिया करारा जवाब –
Congress government stable in himachal, negi gave a befitting reply to bjp conspiracy