JPB NEWS 24

Headlines
दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी जारी करेगी घोषणापत्र, 'लोगों की आवाज' पर दिया जोर - Delhi election 2025: Aam aadmi party will release manifesto, emphasis on 'voice of the people'

दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी जारी करेगी घोषणापत्र, ‘लोगों की आवाज’ पर दिया जोर – Delhi election 2025: Aam aadmi party will release manifesto, emphasis on ‘voice of the people’

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसमें बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और गरीबों के कल्याण पर विशेष ध्यान देने का वादा किया है।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने घोषणापत्र जारी करते हुए इसे लोगों की आवाज बताया। भारद्वाज ने कहा, इस सरकार ने हमेशा दिल्ली के आम लोगों के लिए काम किया है। घोषणापत्र में बुनियादी जरूरतों जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीबों के कल्याण और मध्यम वर्ग के लिए सेवाओं पर जोर दिया गया है।

भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा ने 10 साल पहले आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र का विरोध किया था, लेकिन आज वह उसी को अपना रही है। उन्होंने कहा, आज भाजपा कहती है कि उनका घोषणापत्र अरविंद केजरीवाल के घोषणापत्र जैसा ही है।

यह हमारी बड़ी जीत है। लोग जानते हैं कि आप जो कहते है, वह करते है। इसलिए लोग इसे अरविंद केजरीवाल का घोषणापत्र नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी कहते हैं।”

मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना ने आप पर पिछले वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पार्टी को पिछले 10 साल के घोषणापत्रों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने यमुना को साफ करने का वादा किया था। वह वादा कहां गया? दिल्ली आज सबसे प्रदूषित राजधानी बन चुकी है। लोगों को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा है। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, और भाजपा सत्ता में आने वाली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। वहीं, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने दबदबा बनाया और कुल 70 सीटों में से क्रमश: 67 और 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को इन चुनावों में केवल तीन और आठ सीटें ही मिलीं।

 

दिल्ली चुनाव 2025: आम आदमी पार्टी जारी करेगी घोषणापत्र, ‘लोगों की आवाज’ पर दिया जोर –

Delhi election 2025: Aam aadmi party will release manifesto, emphasis on ‘voice of the people’