JPB NEWS 24

Headlines
साल की पहली पूर्णिमा के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी - Do this work on the first full moon day of the year, you will be blessed by goddess lakshmi

साल की पहली पूर्णिमा के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी – Do this work on the first full moon day of the year, you will be blessed by goddess lakshmi

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। साल 2024 की बात करें तो पहली पूर्णिमा इस दिन को मनाई जाएगी। इसे पौष पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें की पौष पूर्णिमा के बाद माघ महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस साल पौष पूर्णिमा और भी खास होगी क्योंकि इस दिन अमृत सिद्धियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और पुष्य योग का निर्माण होने जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल की पहली पूर्णिमा कब पड़ रही है और इस दिन कैसे पूजा करने से फल मिलता है। 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

* पूर्णिमा के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न: 

– ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल की पहली पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी भी धन का अकाल नहीं पड़ता।

– पौष पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी और सूर्य को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

– 25 जनवरी साल की पहली पूर्णिमा है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन पीली कौड़िया चढ़ाने और अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को अपने धन के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

– साल के पहली पूर्णिमा पर पितरों के निमित्त जरूरतमंद और करीब लोगों को भोजन कराना चाहिए। इस दिन धन, अनाज, कपड़े, जूते, चप्पल आदि दान करने चाहिए।

– पौष पूर्णिमा की रात चंद्रमा को अर्घ्य देने का खास महत्व होता है। इसके लिए रात में एक लोटे में दूध, शक्कर, जल और सफेद फूल से अर्घ्य देना चाहिए।

– पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

साल की पहली पूर्णिमा के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी –

Do this work on the first full moon day of the year, you will be blessed by goddess lakshmi