13 दिसंबर, शुक्रवार को चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में मेष से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के साथ गुरु और चंद्रमा की युति बन रही है, जिससे गौरी योग और द्विग्रह योग का संयोग होगा। इसके अलावा, चंद्रमा सूर्य और बुध को सप्तम दृष्टि से देखेंगे। इस ग्रह स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष –
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में भावुक रहेंगे, जबकि दूसरे भाग में व्यावहारिकता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और भविष्य के लिए निवेश योजनाएं बना सकते हैं। सलाह है कि क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर बोलें।
वृषभ –
वृषभ राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से दिन के दूसरे भाग में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताएंगे और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
मिथुन –
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन रोमांच और प्रेम से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। पिता का मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा।
कर्क –
कर्क राशि के लिए दिन का दूसरा भाग शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कमाई के बेहतर अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म और पारिवारिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा।
सिंह –
सिंह राशि के जातकों को काम में लापरवाही से बचना होगा। विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। किसी रिश्तेदार की खबर से मन विचलित हो सकता है। पिता से सलाह लेकर निर्णय लें। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा।
कन्या –
कन्या राशि वालों के लिए दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा। अनचाहे खर्चों पर ध्यान दें और सेहत को लेकर सतर्क रहें। दिन के दूसरे भाग में स्थिति में सुधार होगा। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। किराना और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला –
तुला राशि के लिए दिन का पहला भाग अनुकूल है। लंबे समय से फंसा धन वापस मिल सकता है। दिन का दूसरा भाग सोच-समझकर फैसले लेने का है। सेहत में नरमी रह सकती है। बिजनेस में सामान्य कमाई होगी।
वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी की मधुरता और कार्यकुशलता से समस्याओं का समाधान पाएंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
धनु –
धनु राशि के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और उधार लेनदेन से बचें। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। शाम को मांगलिक समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
मकर –
मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। लव लाइफ में किसी को नाराज करने से बचें।
कुंभ –
कुंभ राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कारोबार में मुनाफा होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। गृह निर्माण के काम से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में समय आनंददायक रहेगा।
मीन –
मीन राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी और निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ शाम का समय खुशी से बिताएंगे।
13 दिसंबर का राशिफल: चंद्रमा का गोचर लाएगा राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव, जानें आज का दिन कैसा रहेगा –
Horoscope for december 13: The transit of the moon will bring big changes in the lives of the zodiac signs, know how the day will be today