
आज 23 मार्च 2025, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। चंद्रमा का गोचर धनु से मकर राशि में होने के कारण शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। साथ ही, गुरु और मंगल भी द्विद्वादश योग बना रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के प्रभाव से सभी राशियों पर विशेष असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। नया सौदा फायदेमंद रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नई व्यापारिक योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि काम में व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर से दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और खर्च बढ़ सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है, संयम रखें और बुजुर्गों की मदद से समाधान निकालें।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज लोगों को संबोधित करने का अवसर मिल सकता है। संतान का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सफलता मिलेगी।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरे उत्साह से निभाएंगे। शाम को परिवार के लिए समय निकाल सकेंगे। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को दृढ़संकल्प के साथ तैयारी करनी होगी। परिवार के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फास्ट फूड से परहेज करें, वरना पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा और करीबी मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों को आज भावनाओं पर काबू रखना होगा। किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है। रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। सूझबूझ से काम लें, जिससे विरोधियों को मात दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर निर्णय लें, विशेषज्ञ की सलाह लाभकारी होगी।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों को आज वाहन सुख मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें। व्यापारिक निर्णय में मित्रों की राय लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
23 मार्च 2025 का राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए रहेगा लाभदायक, जानें सभी राशियों का भविषयफल –
Horoscope of 23 march 2025: It will be beneficial for taurus, libra and scorpio, knows the future of all zodiac signs