
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 26 मार्च का दिन मेष, वृषभ और कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। आज के दिन सुनफा योग का भी शुभ संयोग बनेगा, क्योंकि चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध और शुक्र, दोनों ही शुभ ग्रह स्थित रहेंगे। इन ग्रह स्थितियों के प्रभाव से सभी राशियों का दिन अलग-अलग प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शाम के समय परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृषभ राशि –
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया वाहन खरीदने के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था तो वह समाप्त होगा। विरोधी भी शांत रहेंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातक आज साहसिक फैसले लेकर लाभ कमा सकते हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, अचानक खर्च बढ़ सकता है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभ और खुशी देने वाला रहेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से लाभ मिलेगा। परिवार में सहयोग और तालमेल बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं। विपरीतलिंगी मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने से बचें। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में किसी परिचित की मदद से लाभ होगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। प्रेम जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बैंकिंग और अकाउंटिंग क्षेत्र के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि –
तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने या बेचने से पहले कानूनी पहलुओं पर विचार करें। नई योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
धनु राशि –
धनु राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि –
मकर राशि वालों को आज भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। कमाई में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ काम पूरा होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी समस्या का समाधान होगा। लव लाइफ मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से विवाद से बचना चाहिए। कमाई के नए अवसर मिलेंगे।
मीन राशि –
मीन राशि वालों को आज सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी बरतें। काम पर ध्यान केंद्रित करें। शाम को किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
26 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, वृषभ और कर्क राशि के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –
Horoscope of 26 march 2025: The day will be auspicious for aries, taurus and cancer, know the horoscope of all zodiac signs