
30 मार्च 2025 का राशिफल मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और भाग्यशाली रहेगा। चंद्रमा का गोचर मीन राशि से मेष राशि में होगा, जिससे दुरुधरा नामक शुभ योग बनेगा। साथ ही, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बनने वाले इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए आज का राशिफल और जानें कि सितारे आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं।
मेष राशि –
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रयास सफल होंगे और परिवार से खुशियां प्राप्त होंगी। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भाई का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है।
वृषभ राशि –
आज वृषभ राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा, खासकर किराना और रेडीमेड वस्त्र कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे, लेकिन किसी सूचना के कारण मन अशांत रह सकता है। वाद-विवाद से बचें और भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
मिथुन राशि –
आज मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा और रुका हुआ धन मिल सकता है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से हर कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि, किसी पर अंधविश्वास करने से बचें। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, यात्रा और वाहन खर्च का योग बन रहा है।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मानसिक अशांति और यात्रा का योग बना है। पारिवारिक समस्या के कारण क्रोध आ सकता है। शिक्षा में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को सफलता मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार में फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी होगा। परिवार के साथ मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। यात्रा सफल रहेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए दिन खर्चीला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। बच्चों की सेहत और संगति पर ध्यान दें। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में काम करने वालों को सहयोग मिलेगा। कारोबार में गति आएगी। किसी बचत योजना में निवेश करना लाभकारी रहेगा। हालांकि, आर्थिक निर्णय लेते समय सतर्क रहें।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। धन की वसूली में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बच्चों की शिक्षा और सेहत पर खर्च बढ़ सकता है।
30 मार्च 2025 का राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन दुरुधरा योग का शुभ संयोग, मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए भाग्य के द्वार खुलेंगे –
Horoscope of 30 march 2025: Auspicious coincidence of durudhra yoga on the first day of navratri, the doors of luck will open for aries, gemini and sagittarius