आज चंद्रमा मकर राशि में संचार कर रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं, जिससे कलानिधि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ रवि योग, वृद्धि योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का भी प्रभाव बना रहेगा। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते कर्क राशि के जातकों के पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद समाप्त होंगे, जबकि सिंह राशि के जातकों के बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। वहीं, मेष राशि के जातकों को पारिवारिक खर्चों में वृद्धि के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। आइए जानते हैं, गुरुवार का दिन मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि से मानसिक दबाव बढ़ेगा। लेन-देन से बचें और दांपत्य जीवन में एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह से जुड़ी अड़चनें किसी मित्र की मदद से सुलझ सकती हैं। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएं।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों को नए अनुभव मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है और शाम को मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शुभ कार्यक्रम में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा। ननिहाल पक्ष से सम्मान मिल सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार शुभ रहेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नए निवेश के लिए दिन अच्छा है। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएं।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। शाम को धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को व्यवसाय में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में संयम रखें और ससुराल पक्ष से विवाद से बचें। संतान के करियर या स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताएं।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों को व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार की महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में सक्षम होंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएं।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रोजगार के लिए प्रयासरत युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। राजनीति में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव खत्म हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहेगा। घरेलू स्तर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
5 दिसंबर 2024 का राशिफल: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए भाग्य देगा साथ, कलानिधि योग से मिलेंगे विशेष लाभ –
Horoscope of 5 december 2024: Luck will favor cancer, leo and capricorn, kalanidhi yoga will give special benefits