JPB NEWS 24

Headlines
मार्गशीर्ष माह में ये चीजें चढ़ाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और हर मनोकामना पूरी होगी। If you offer these things in the month of margashirsha, lord shri krishna will be pleased and every wish will be fulfilled

मार्गशीर्ष माह में ये चीजें चढ़ाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और हर मनोकामना पूरी होगी। If you offer these things in the month of margashirsha, lord shri krishna will be pleased and every wish will be fulfilled

हर साल नवंबर या दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष माह की शुरूआत होती है। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार ये महीना भगवान श्री कृष्ण की पूजा-पाठ के लिए समर्पित होता है। मार्गशीर्ष माह को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। इस साल ये महीना 28 नवंबर 2023 से शुरू हुआ है जो 26 दिसंबर 2023 को खत्म होगा। इस दौरान भक्त भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। मान्यता है कि भगवन को इस समय भोग लगाने से वो अति प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए आपको भोग लगाने के लिए कुछ चीजें सुझाते हैं।

* मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण को लगाएं ये भोग: 

भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी बहुत पसंद है। ज्योतिष शास्त्र में धनिया को धन का प्रतिक माना जाता है। इसलिए अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो मार्गशीर्ष माह के दौरान श्री कृष्ण को धनिया के पंजीरी का भोग लगाएं।

* माखन-मिश्री: 

श्री कृष्ण को माखन-मिश्री सबसे अधिक प्रिय है। इससे वो सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं। मार्गशीर्ष माह में अगर आप उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं तो इससे वो अति प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

हिन्दू धर्म में किसी भी पूजा में पंचामृत का भोग शुभ माना जाता है। श्री कृष्ण की पूजा इसके बिना अधूरी मानी जाती हैं। इसलिए भोग में पंचामृत जरूर शामिल करें। इस महीने में पंचामृत का भोग लगाने से आपके जीवन की हर मुश्किलों का अंत हो सकता हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। )

 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मार्गशीर्ष माह में ये चीजें चढ़ाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होंगे और हर मनोकामना पूरी होगी।

If you offer these things in the month of margashirsha, lord shri krishna will be pleased and every wish will be fulfilled