JPB NEWS 24

Headlines
जानिए जनवरी माह के कई शुभ योग और शुभ मुहूर्त के बारे में - Know about many auspicious yog and auspicious times of the month of January

जानिए जनवरी माह के कई शुभ योग और शुभ मुहूर्त के बारे में – Know about many auspicious yog and auspicious times of the month of January

नया साल 2024 बस आने ही वाला है। हर कोई इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा हैं। कई लोग नए साल के मौके पर जनवरी महीने में ही कुछ नया और बड़ा करने की सोच रहे होंगे। अगर आप भी इनमें से हैं तो आपको कुछ खास टाइम और डेट ध्यान में रखना चाहिए। हिन्दू मान्यता में किसी भी काम को करने के लिए शुभ मुहूर्त या शुभ योग का बहुत महत्तव है। माना जाता हैं कि इनका ध्यान रखकर किया गया काम हमेशा अच्छा होता हैं और कभी असफल नहीं होता। इन खास मौकों पर भगवान का खास आशीर्वाद मिलता है। जनवरी 2024 में भी ऐसे कई सारे शुभ मुहूर्त हैं।

# जनवरी 2024 शुभ योग: 

* अमृत सिद्धि योग: 

20, 22 और 25 जनवरी 2024 को खास अमृत सिद्धि योग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए काम से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

* सर्वार्थ सिद्धि योग: 

जनवरी 2024 में कुल 11 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 03, 06, 08 ,12, 13, 16, 18, 20, 22, 25 और 31 जनवरी को ये योग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग का बहुत महत्तव है।

* जनवरी 2024 में वाहन और प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त: 

जो लोग जनवरी 2024 में अपने घर नया वाहन लाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए 03, 04, 21, 22, 25 और 31 जनवरी का दिन उत्तम हैं।

जो लोग नए साल में नई प्रोपर्टी लेना चाहते हैं उनके लिए 01, 02, 06, 07, 10, 11, 15 और 26 जनवरी का दिन शुभ माना जा रहा है।

* जनवरी 2024 विवाह के लिए शुभ मुहूर्त: 

जनवरी 2024 में डोली सजाने और बारात निकालने के लिए कई सारे शुभ मुहूर्त है। आप चाहे तो 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 जनवरी में से किसी भी दिन विवाह कार्यक्रम कर सकते हैं।

# जनवरी 2024 अन्य शुभ मुहूर्त: 

* गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त – 03 जनवरी 2024

* नामकरण हेतु शुभ मुहूर्त – 03, 04, 07, 08, 11, 12, 17, 18, 21, 22, 25 और 31 जनवरी

* अन्नप्राशन हेतु शुभ मुहूर्त – 01, 07, 15, 18, 21, 22, 28 और 29 जनवरी

* कर्णवेध हेतु शुभ मुहूर्त – 04, 08, 13, 14, 17, 18, 22, 25, 26 और 31 जनवरी

* विद्यारम्भ हेतु शुभ मुहूर्त – 05, 07, 12, 14, 21, 26 और 31 जनवरी

* उपनयन/जनेऊ शुभ मुहूर्त – 21, 26 और 31 जनवरी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जानिए जनवरी माह के कई शुभ योग और शुभ मुहूर्त के बारे में –

Know about many auspicious yog and auspicious times of the month of January