JPB NEWS 24

Headlines
जानिए दशहरा की सही तारीख और समय के बारे में - Know about the exact date and time of dussehra

जानिए दशहरा की सही तारीख और समय के बारे में – Know about the exact date and time of dussehra

इस बार दशहरा का त्योहार कब मनाया जाएगा और रावण दहन की टाइमिंग क्या होगी, इन सारे सवालों के जवाब यहाँ आपको मिल जाएंगे। विजयादशमी का पर्व नवरात्रि के समापन के बाद मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर रावण के पुतले को दहन किया जाता, लेकिन इस बार दशहरा की तारीख को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है। कुछ लोग 23 को तो कुछ 24 को दशहरा मनाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में हम जानेंगे की विजयादशमी पर्व की सही तारीख और मुहूर्त के बारे में।

# विजयादशमी कब है: 

पंचांग के अनुसार, अश्विन माह की शुक्ल पक्ष तिथि की शुरूआत 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 24 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजकर14 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।

# रावण दहन का शुभ मुहूर्त:

आपको बता दें कि रावण दहन प्रदोष काल में किया जाता है। 24 अक्टूबर को 5 बजकर 43 मिनट से अगले ढ़ाई घंटे तक दशहरे का मुहूर्त होगा।

# क्यों मनाते हैं दशहरा –

ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा ने महिषाशुर नाम के राक्षस का वध किया था और भगवान राम ने रावण को युद्ध में पराजित किया था। इसलिए दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए भी जाना जाता है। दशमी के दिन गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन, कान छेदन जैसे मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जानिए दशहरा की सही तारीख और समय के बारे में –

Know about the exact date and time of dussehra