JPB NEWS 24

Headlines
जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, कितने प्रकार के होते हैं। Know the first solar eclipse of the year, how many types are there

जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, कितने प्रकार के होते हैं। Know the first solar eclipse of the year, how many types are there

खगोलीय दृष्टि से अप्रैल का महीना विशेष माना जा रहा है क्योंकि इस महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है। चंद्रमा के सूर्य को ढकने की अलग-अलग स्थिति में अलग-अलग प्रकार के सूर्य ग्रहण लगते हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 अप्रैल, सोमवार के दिन लग रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा समेत प्रशांत महासागर से देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत से नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण किस-किस प्रकार के होते हैं और किस तरह के दिखते हैं।

# सूर्य ग्रहण के प्रकार: 

* पूर्ण सूर्य ग्रहण: 

अप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने पर आसमान अंधकारमय हो जाता है।

* वलयाकार सूर्य ग्रहण: 

इस तरह का सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच जरूर आता है लेकिन पृथ्वी से अत्यधिक दूरी पर होता है और सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता। ऐसे में चंद्रमा सूर्य से छोटा नजर आता है और ग्रहण लगने पर सूर्य आग के छल्ले की तरह दिखने लगता है। इसीलिए इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं।

* आंशिक सूर्य ग्रहण: 

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकता है और इससे आकाश अंधकारमय नजर नहीं आता है। इस ग्रहण में सूर्य का केवल एक हिस्सा ही काला दिखता है।

* हाइब्रिड सूर्य ग्रहण: 

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण में पृथ्वी के कुछ हिस्सों से आकाश अंधकारमय नजर आता है तो कुछ हिस्सों से आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आता है। पृथ्वी के कई हिस्सों पर इस सूर्य ग्रहण की अंधकारमय छाया पड़ती है। इस बदलते सूर्य ग्रहण को ही हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)

 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, कितने प्रकार के होते हैं।

Know the first solar eclipse of the year, how many types are there