सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी, ने सिख धर्म को एक नई दिशा और मजबूती प्रदान की। उन्होंने सच्चाई, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए अपने अनुयायियों को प्रेरित किया। गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना की और त्याग, बलिदान व निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया।
नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल यह शुभ तिथि 5 जनवरी 2025 की रात 8:15 बजे से शुरू होकर 6 जनवरी 2025 को सुबह 6:23 बजे तक रहेगी। इसलिए, इस बार 6 जनवरी, सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
इस पावन अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर और गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचनों को साझा करके उनके आदर्शों को आगे बढ़ा सकते हैं।
गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन –
– ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें।
– इंसान से प्रेम करना ही, ईश्वर की सच्ची आस्था और भक्ति है।
– अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे।
– मैं उन लोगों को पसंद करता हूं जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।
– भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं।
– सत्कर्म के द्वारा सच्चे गुरु की प्राप्ति होती है, और उनकी दया से प्रिय भगवान मिलते हैं।
– हमेशा अपने दुश्मन से लड़ने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।
– सबसे महान सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है जब कोई अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देता है।
– अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती कैसे मनाएं?
– गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और अरदास करें।
– जरूरतमंदों की सेवा और लंगर का आयोजन करें।
– गुरु जी के बताए आदर्शों को अपनाएं और उन्हें दूसरों के साथ साझा करें।
– परिवार और मित्रों को गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन सुनाएं।
जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन जो जीवन को नई दिशा देंगे –
Know the precious words of guru gobind singh ji which will give new direction to life