JPB NEWS 24

Headlines

भाजपा जालंधर वेस्ट की और से कुणाल शर्मा को मंडल 9 का प्रधान बनने पर किया सम्मानित

भाजपा जालंधर वेस्ट की और से कुणाल शर्मा को मंडल 9 का प्रधान बनने पर किया सम्मानित

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

कुणाल शर्मा के मंडल प्रधान बनने से मंडल में ख़ुशी की लहर

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से कुणाल शर्मा को मंडल नंबर 9 का प्रधान नियुक्त किया गया, जिससे मंडल नंबर 9 में ख़ुशी की लहर दौड़ गई । जिसका प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में जालंधर वेस्ट भाजपा की और से कुणाल शर्मा को मंडल प्रधान बनने और दर्शन लाल भगत को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त करने पर सम्मानित किया गया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने सिरोपा डाला और मुंह मीठा करवा कर कुणाल शर्मा और दर्शन लाल भगत का सम्मान किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि भाजपा पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी हैं। करोड़ों लोग पार्टी से जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जन हितेषी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाएं और संगठन की मजबूती के लिए काम करें। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है और जो महिलाओं के साथ 1000-1000 रुपऐ देने का वादा,बुढ़ापा,विधवा पेंशन 2500 रुपऐ देना, वादे किए थे, वह अभी तक पूरा नहीं किया। आगामी नगर निगम चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी को मुँह नहीं लगाएगे। भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव के लिए उत्साहित है और बूथ स्तर तक तैयारियां शुरू कर दी है।


कुणाल शर्मा ने विश्वास दिलाया कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगें और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। मंडल नंबर 9 के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेगें। इस अवसर पर सुशील शर्मा जिलाध्यक्ष,भगवंत प्रभाकर जिला महासचिव,मीनू शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा,दर्शन लाल भगत प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ,सुदेश भगत जिला सचिव, दविंदर भारद्वाज मंडल अध्यक्ष,जनकराज भगत मंडल अध्यक्ष,राकेश राणा,गौरव जोशी,राजेश अरोड़ा,अशोक चड्डा, भगत मनोहर लाल,अतुल भगत,पूरण भारती,दविंदर अरोड़ा,सतपाल भगत,सोनू चौहान,अनमोल महाजन,मुनि लाल,अनूप सरीन,ऐडवोकेट मुनीश बल,अजय काका,अश्वनी बब्बल,मोहिंदर नकोदरी,प्रदीप खुल्लर,राज कुमार,सचिनजीत अरोड़ा,सोनू चौहान,मोहिंदर कुमार, पी सी राणा,राणा नैयियर,राजीव वर्मा,सुखबीर कौर चट्ठा , दलेर सिंह चट्टा , छाबड़ा,हरि कृष्ण बाली,मनोज वढेरा,संजीव, गौरव जोड़ा,कुमद शर्मा,रमन गुम्बर,राजेश अरोड़ा अश्वनी कुमार,विनोद भगत उपस्थित थे।