
आज सोमवार को चंद्रमा अपने मित्र शुक्र की राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा इस गोचर में चित्रा उपरांत स्वाती नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। शुक्र, बुध और सूर्य का त्रिग्रह योग भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आइए जानें, मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि –
मेष राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, डॉक्टर की सलाह लें। लव लाइफ में अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में भी अच्छी कमाई के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि –
आज वृषभ राशि के जातकों का दिन सुखद रहेगा। भाई-बहनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर में उन्नति का है। वरिष्ठों से सराहना और नया अवसर मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कोई नई योजना आज से शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातक आज भावुक रहेंगे और मदद के लिए तत्पर रहेंगे। बच्चों की शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में विवाह संबंधी वार्ता आगे बढ़ सकती है। यात्रा का भी योग बन रहा है।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज खान-पान में संयम बरतना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। परिवार से कोई सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनरशिप में आर्थिक लाभ मिलेगा। लेन-देन में सतर्क रहें।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में राहत का दिन रहेगा। भाईयों से चर्चा करके समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में वाणी पर संयम रखें। सरकारी नौकरी वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता से स्नेह मिलेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। सकारात्मक विचारों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। परिवार में विवाद से बचें। नौकरी में कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। भाग्य लाभ का अवसर लेकर आएगा।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ और करियर में प्रगति मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी का ध्यान रखें।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। भविष्य में निवेश के लिए अच्छा समय है। पुराने काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है।
शुक्र, बुध और सूर्य के त्रिग्रह योग में चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल –
Luck will shine in the trigraha yoga of venus, mercury and sun, known today detailed horoscope of all zodiac signs from aries to pisces