JPB NEWS 24

Headlines
विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन - MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand

विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन – MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand

जालंधर, जतिन बब्बर

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

विधायक रमन अरोड़ा ने वीरवार दोपहर को रामा मंडी क्षेत्र के ढिलवां पिंड दरबार छतरी टाहली रोड़ का 12 लाख 40 हज़ार की लागत से उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारों की नाकामियां की वजह से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ को जाने वाली रोड़ नहीं बनाई गई।

पर आप की सरकार इन सभी नाकामियों को दूर करेगी। जिसको लेकर आज ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके के हर वार्ड में निवासियों की सुविधा के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं व आने वाले समय में जरुरी कार्य युद्ध स्तर पर संपन्न किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर विधानसभा क्षेत्र की नुहार संवारने के लिए कई तरह के विकास कार्य शुरु करवा रही है, जिनके मुकम्मल होने के बाद अलग-अलग वार्ड के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इलाके में विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हमेशा से ही प्राथमिकता रही है कि लोगों को समय पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाए। इसके लिए सेंट्रल हलके में विकास कार्य लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजाओं के बारे में जानकारी होनी बहुत जरुरी है, क्योंकि जानकारी से ही इन योजनाओं का फायदा उठाया जा सकता है।

उन्होंने इलाका निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से इलाके में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति तक अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

इस मौके रामा मंडी क्षेत्र के ढिलवां पिंड दरबार छतरी टाहली रोड़ के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा का आभार जताया।

इस मौके वार्ड 10 के आप वॉलिंटियर बलबीर सिंह (बिट्टू) सुरिंदर सिंह शिन्दा, बिल्ला राम, किशन कुमार राणा, जसविंदर राणा, राज कुमार, राम दास मोहल्ला, सेवादार सुरजी, लंबरदार कमल किशोर, रवि कुमार, सुदेश दुग्गल, कमल इत्यादि पिंड की लोग मौजूद रहे।

 

विधायक रमन अरोड़ा ने 12 लाख 40 हज़ार की लागत से ढिलवां पिंड के दरबार छतरी टाहली रोड़ का किया उद्घाटन –

MLA raman arora inaugurated darbar chhatri tahli road of dhilwan pind at a cost of Rs 12 lakh 40 thousand