JPB NEWS 24

Headlines

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने अशोक सरीन हिक्की और अजय चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और एकजुटता के लिए कार्य करें और आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं । भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी और जालंधर में भाजपा का मेयर बनेंगा ।

अतुल भगत ने भी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी अशोक सरीन हिक्की और अजय चोपड़ा को बधाई दी । इस मौके पर अजय चोपड़ा और अशोक सरीन ने मोहिंदर भगत और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर अतुल भगत,वरुण भगत,अशोक सरीन हिक्की,अजय चोपड़ा,सनी शर्मा उपस्थित थे।