JPB NEWS 24

Headlines

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी

मोहिंदर भगत ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित और शुभकामनाएं दी

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जालंधर (जे पी बी न्यूज़ 24 ) :प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके मोहिंदर भगत ने जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, सचिव अश्विनी अटवाल और जॉइंट ऑफिस सेक्रेटरी योगेश मल्होत्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती और एकजुटता के लिए कार्य करें और आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं और लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं ।

भगत ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में पूरा जोश भरें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो और जालंधर में भाजपा का मेयर बनें । इस मौके पर देवेंद्र भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, अश्विनी अटवाल और योगेश मल्होत्रा ने मोहिंदर भगत और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी तरह निभाएंगे और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, सुदेश भगत,रकेश राणा, बॉबी कश्यप, सोनू चौहान, गौरव जोशी, सौरभ गुप्ता, कुमुद शर्मा ,दविंदर अरोड़ा, महेंद्र पाल नकोदरी, सचिन लवली,राजिंदर कुमार, शुभम पावा,अश्विनी बब्बल, राजीव वर्मा, आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।