JPB NEWS 24

Headlines
आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा - Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora

आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा – Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora

जालंधर, जतिन बब्बर

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

विधायक रमन अरोड़ा ने रविवार को शहर के विभिन्न गुरुघरों पर विशेष तौर पर शिरकत कर गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया।

जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने गुरु नानक पूरा (ईस्ट) के श्री गुरु रविदास भवन पर, बशीरपूरा के 70वां महान कीर्तन दरबार एवं संत समागम पर और भरत नगर के श्री गुरु हरगोबिंद सिंह गुरुद्वारा साहिब पर नतमस्तक होकर गुरुघरो में शिरकत की।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर व इलाका इंचार्ज दीना नाथ प्रधान, मनमोहन सिंह (राजू), जसविंदर सिंह बिल्ला, मुनीष कुमार, बिट्टू कालड़ा, हनी भी मौजूद रहे।

विधायक रमन अरोड़ा ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार है।

https://youtu.be/Yd_NDCeowSs

उन्होंने कहा कि सच्चाई की राह पर चलने वाले लोग ईश्वर को पसंद होते है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि धर्म हमेशा दूसरों का सत्कार करना सिखाता है और धार्मिक सहिष्णुता व्यक्ति को दूसरे धर्म के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है। जितना व्यक्ति दूसरे धर्मों के बारे में जानकारी प्राप्त करता है, उतना ही वह उनमें छिपी अच्छाइयों को आत्मसात करना कर देता है। धर्म का अर्थ ही धारण करना है। इसलिए हमें केवल वही विचार अपनाने होंगे जो समाज और व्यक्ति के उत्थान में सहयोग करते हों।

उन्होंने कहा कि सच्चाई पर चलने का रास्ता हमेशा मुश्किलों भरा इसलिए होता है, क्योंकि इस राह पर साथ चलने वाले कम लोग मिलते हैं। सच का साथ देने के लिए हिम्मत, निडरता दिखानी पड़ती है। सच्चाई का साथ देने के लिए बहुत कुछ खो देने का भय बना रहता है।

 

आपसी भाईचारा और प्रेम सभी धर्मों का आधार : विधायक रमन अरोड़ा –

Mutual brotherhood and love are the basis of all religions: MLA raman arora