हरतालिका तीज का व्रत सुहागिनों के सबसे बड़े उपवासो में से एक है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। यह व्रत पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस बार हरतालिका तीज कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे तक है।
– हरतालिका तीज 17 सितंबर 11 बजकर 08 मिनट से शुरू होगा जो अगले दिन यानी 18 सितंबर दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि 18 को पड़ रही है इस लिहाज से हरतालिका उपवास 18 को रखा जाएगा।
– आपको बता दें कि पूजन मुहूर्त 18 सितंबर को सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यानी पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 27 मिनट है।
# हरतालिका तीज पूजा विधि:
– सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनें। इसके बाद मिट्टी से भगवान शिव, गणेश और देवी पार्वती की प्रतिमा बनाएं।
– इसके बाद भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमि की पत्ती चढ़ाएं। साथ ही देवी पार्वती को सिंगार का सामान अर्पित करें। फिर आप गणेश आरती करें। इसके बाद भोग लगाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।)
हरतालिका तीज का व्रत किस दिन मनाया जा रहा है, जानिए पूजा विधि, समय –
On which day is the fast of hartalika teej being observed, know the puja method and time.