JPB NEWS 24

Headlines
जालंधर शहर के लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी : राजन अरोड़ा - People of jalandhar city will not be allowed to face drinking water problem: Rajan arora

जालंधर शहर के लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी : राजन अरोड़ा – People of jalandhar city will not be allowed to face drinking water problem: Rajan arora

जालंधर, जतिन बब्बर – 

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा (युवा आप नेता) ने सोमवार को नगर निगम में अनुराग महाराज (एक्स.ई.एन), बलजीत सिंह (एक्स.ई.एन) के साथ मीटिंग की।

मीटिंग में पूरे जालंधर शहर में नए पानी के 49 ट्यूबल लगाने पर विचार विमर्श किया गया।

मीटिंग में राजन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर व वार्ड 51 के इलाका इंचार्ज दीपक कुमार, युवा नेता शिवम मदान भी मौजूद रहे।

विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने बताया कि जालंधर में नए पानी के 49 ट्यूबल विधायक रमन अरोड़ा के प्रयास से लगाए जाएगे। जिसका टेंडर लगने के साथ-साथ प्रोसेसिंग करने के उपरांत टेंडर को पास भी करवा लिया गया है।

राजन अरोड़ा ने बताया कि जालंधर शहर में नए 49 ट्यूबल और लगने से लोगों को पानी की समस्या नहीं आएगी।

राजन अरोड़ा ने बताया कि जालंधर में नए 49 ट्यूबल लगे में से 10 ट्यूबल सेंट्रल हलके के अलग-अलग वार्ड में लगाए जाएंगे और जो बाकी 39 ट्यूबल है उनको पूरे जालंधर के वार्डो में लगाए जाएगे।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा की सोच विकास की है और हर क्षेत्र, हर वर्ग के हितों को लेकर वह दृढ़ संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही क्षेत्र का विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा के प्रयास से बिना कोई देरी किए सभी क्षेत्र में पीने के पानी का सुधार होगा। जनता का टैक्स सरकार के खाते में जाता है। उसी से विकास के काम होते हैं। टैक्स देकर भी जनता परेशान हो, ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।

 

जालंधर शहर के लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी : राजन अरोड़ा –

People of jalandhar city will not be allowed to face drinking water problem: Rajan arora