जालंधर में नगर निगम मेयर के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा को बड़ा झटका देते हुए जालंधर कैंट से मौजूदा भाजपा पार्षद सत्या रानी ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने का ऐलान किया।
कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने सत्या रानी का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। सत्या रानी ने वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
नगर निगम चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही जालंधर में मेयर की कुर्सी को लेकर सियासी खींचतान चल रही है। आम आदमी पार्टी ने इस दौरान अपनी स्थिति मजबूत करते हुए कई पार्षदों को अपने साथ मिलाया है। अब सत्या रानी के AAP में शामिल होने के बाद पार्टी के पास मेयर पद के लिए जरूरी बहुमत और मजबूत हो गया है।
चुनावों के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जिससे भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। जालंधर में इस सियासी बदलाव के बाद नगर निगम मेयर की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है।
जालंधर में मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल, भाजपा पार्षद सत्या रानी आम आदमी पार्टी में शामिल –
Political stir before mayor election in jalandhar, BJP councillor satya rani joins aam aadmi party