JPB NEWS 24

Headlines
श्री भोलेबाबा मंदिर से धूमधाम से निकाली महाशिवरात्रि के मौके पर दूसरी प्रभातफेरी - Second morning procession taken out with much fanfare from shri bholebaba temple on the occasion of mahashivratri

श्री भोलेबाबा मंदिर से धूमधाम से निकाली महाशिवरात्रि के मौके पर दूसरी प्रभातफेरी – Second morning procession taken out with much fanfare from shri bholebaba temple on the occasion of mahashivratri

जालंधर, जतिन बब्बर : श्री भोले बाबा मंदिर बस्ती नौ से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसे लेकर सोमवार को मंदिर प्रांगण से दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई।
जिसका शुभारंभ पंडित प्रमोद कुमार तिवारी (दादू) द्वारा पूजा अर्चना कर तथा मनमोहन ठुकराल द्वारा गणेश वंदना से किया गया।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं


इसका मार्ग पर लोगों ने पुष्प वर्षा और प्रसाद बांटकर भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर बाग आहलुवालिया की गलियों से होते हुई जैसे ही ढंडार मंदिर पहुंची महंत चरणदास त्यागी, पंडित अरुण तथा श्री राम भवन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान अशोक चड्डा द्वारा मंदिर की संगत के साथ प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। वहां से चल कर प्रभातफेरी आगे बढ़ी प्रसिद्ध समाज सेवक तरविंदर सोई ने अपने परिवार सहित पुष्प वर्षा कर तथा प्रशाद बांट कर प्रभातफेरी का स्वागत-सत्कार किया। आगे चलकर प्रभातफेरी गोविंद नगर में उमा कांत के घर पहुंची। यहां पर उमाकांत के परिवार ने प्रभात फेरी का भव्य स्वागत करते हुए भजन कीर्तन करवाया।

मनमोहन ठुकराल तथा नितिन वर्मा एंड पार्टी के भजनों पर भक्त झूमने के लिए मजबूर हो गए। गोबिंद नगर में रहने वाले उमा कांत जी तथा उनके परिवार की तरफ से संगत के लिए लंगर प्रसाद का विशेष प्रबंध किया गया। प्रभात फेरी जिस-जिस भी गली, मोहल्ले से निकली लोगों ने पुष्पवर्षा कर और भोले बाबा के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।


आज की प्रभातफेरी में चाचा राज कुमार,अमरदीप कुंद्रा, पंडित प्रमोद तिवाड़ी,कंवल किशोर घई, गिरधारी लाल अत्री, राज कुमार कलसी,सत नारायण जौडा, मनमोहन ठकुराल,नीतिन वर्मा, मनीष जौडा, अरविंद शर्मा, शैंकी अरोड़ा, अश्वनी भाटिया,गौरव जोड़ा, राहुल कुंद्रा, सौरव गुप्ता,सौरव जौडा, सन्नी भगत, अभिनंदन कुंद्रा, सन्नी लूथरा, अभी शर्मा, केवल कृष्ण, श्रीमती सीता कुंद्रा, अंजलि कुंद्रा, सुनीता कुंद्रा, पिंकी अरोड़ा,रीटा अरोड़ा,रेनू अरोड़ा,जनक आनंद, अन्नु, मनीष तिवारी, ममता, मोनिका, मीणा, रितु गुप्ता, आरती सचदेवा एवं बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

 

श्री भोलेबाबा मंदिर से धूमधाम से निकाली महाशिवरात्रि के मौके पर दूसरी प्रभातफेरी –

Second morning procession taken out with much fanfare from shri bholebaba temple on the occasion of mahashivratri