JPB NEWS 24

Headlines

मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद पंजाब भर में बढ़ाई सुरक्षा

मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद पंजाब भर में बढ़ाई सुरक्षा

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

जालंधर ( जे पी बी न्यूज़ 24 ) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के बाद पंजाब भर में सुरक्षा-व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और कानून को अपने हाथ में लेने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ और सख्ती पंजाब पुलिस ने शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि पिछले 15 दिनों के अंदर राज्य में अमन-शांति को भंग करने की कोशिशें शरारती तत्वों द्वारा की गई हैं। इन घटनाओं के बाद विदेशों में बैठे गैंगस्टरों ने इनकी जिम्मेदारियां लीं जिसके बाद पंजाब सरकार व राज्य पुलिस किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के आलाधिकारियों को कहा कि वे संवेदनशील स्थानों पर पंजाब पुलिस के जवानों की गिनती बढ़ा दें। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए सीमाओं से लगते क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील संस्थाओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा बना दिया है।अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस से कहा कि वह पिछले 15 दिनों में घटित घटनाओं की गहराई में जाकर सारे षड्यंत्रों को बेनकाब करे।