
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर नौ महीने बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए हुई। अंतरिक्ष स्टेशन से 17 घंटे की यात्रा के बाद, यह यान भारतीय समयानुसार 19 मार्च की सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास अटलांटिक महासागर में स्पलैशडाउन हुआ। इसके बाद, अंतरिक्ष यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उनकी यह यात्रा मात्र एक सप्ताह के लिए तय थी, लेकिन अंतरिक्ष यान में हीलियम रिसाव और वेग में कमी के कारण उन्हें वहां नौ महीने तक रुकना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के ड्रैगन यान में सवार होकर सुरक्षित लौट आए।
स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा तट के पास अटलांटिक महासागर में लैंडिंग की। नासा ने इस ऐतिहासिक वापसी का सीधा प्रसारण किया और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार अपडेट भी दिया।
विलियम्स और विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग और रिसर्च किए। हालांकि, यान की तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। इस दौरान उन्होंने जीरो ग्रेविटी में लंबे समय तक रहने और तकनीकी चुनौतियों का सामना करने का अनुभव प्राप्त किया।
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का यह मिशन विशेष रूप से महत्वपूर्ण था। उन्होंने पहले भी कई बार अंतरिक्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी इस सफल वापसी को लेकर भारत और अमेरिका में खुशी की लहर है।
9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स, मुस्कुराते हुए आईं बाहर –
Sunita williams returned from space after 9 months, came out smiling