जालंधर, जतिन बब्बर
विधायक रमन अरोड़ा ने श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न लंगरों पर विशेष तौर पर शिरकत की।
जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने फगवाड़ा गेट मार्केट पर, अजीत नगर पर, श्री राम चौंक पर, भगवान वाल्मीकि चौंक पर, बस्ती गुजा पर, बस्ती अड्डे पर, सिविल हॉस्पिटल के सामने, नकोदर चौंक, बस स्टैंड पर, बस्ती अड्डे पेट्रोल पंप के सामने, शक्ति नगर पार्क पर, बस्ती साई दास स्कूल के पास, पुलिस लाइन के गेट के बाहर, रामा मंडी जी टी रोड़ पर, रामा मंडी पर, सतनाम नगर इत्यादि लंगरों पर पहुँचे।
इस मौके विधायक रमन अरोड़ा के साथ राज कुमार मदान (राजू), दीपक भल्ला, राजीव मुंजाल, गौरव अरोड़ा, संदीप जग्गा भी मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने सभी कमेटी सदस्यों व आए हुए श्रद्धालुओं को पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री राम नाम का अर्थ है प्रभु श्री राम को पुकारना। यह भगवान राम के प्रति पुकार है। जय राम यह उनकी स्तुति है जय जय राम यह उनके प्रति पूर्ण समर्पण है। प्रतिदिन भगवान श्रीराम के मंत्रों का जाप करने से मनचाही कामना पूरी होती है।
विधायक रमन अरोड़ा ने प्रदेश वासियों को अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भगवान राम का नाम स्वयं
में एक महामंत्र है। राम नाम की महिमा अपरंपार है। इस अतिरिक्त राम नाम का मंत्र सर्व रूप मे ग्रहण किया जाता है। इस के जप से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति सहज हो जाती है, अन्य नामो कि अपेक्षा राम नाम हजार नामों के समान है। राम मंत्र को तारक मंत्र भी कहा जाता है। इस मंत्र के जपने से सभी दुःखों का अंत होता है।
इस दौरान सभी संस्थाओं द्वारा विधायक रमन अरोड़ा व राज कुमार मदान (राजू) को सम्मानित भी किया गया।
श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व का में काफी उत्साह : विधायक रमन अरोड़ा –
There is a lot of enthusiasm for the holy festival of shri ram mandir pran pratistha: MLA raman arora