सावन के इस पवित्र माह में श्रद्धालु अपनी भावना के पुष्प हिमाचल प्रदेश स्थित मां चामुण्डा देवी के चरणों मे अर्पित कर रहे हैं।
भक्त माता की आराधना में लीन हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। देश के कोने-कोने से भक्त यहाँ आकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी कड़ी में जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा माँ चामुंडा देवी का आशीर्वाद लेने के लिए माँ के दरबार पहुंचे।
उन्होंने मंदिर में मां चामुंडा देवी की पूजा-अर्चना की व पंजाब प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
माँ का आशीर्वाद लेने के उपरांत विधायक रमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि माँ दुर्गा तीनो लोको में सर्व शक्तिमान हैं।
ब्रहमांड में मौजूद हर तरह की शक्ति इन्ही की कृपा से प्राप्त होती है और अंत में इन्ही में समाहित हो जाती है । इसीलिए माता दुर्गा को आदि शक्ति भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि त्रिदेवियां (देवी पार्वती, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती) भी मां आदि शक्ति का ही रूप हैं।
मान्यता है कि जब मां दुर्गा महिषासुर जैसे भयानक दानव से युद्ध करने जा रही थीं, तब त्रिदेवों के साथ देवताओं ने भी उन्हें अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए थे। ये सभी शस्त्र अपने आप में दुर्लभ थे।
तब मां ने इन्हीं शस्त्रों की सहायता से इस दैत्य का संहार किया।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि माँ जगदम्बा के बिना इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में हो रहे माँ के जागरण-चौंकी व जगह-जगह लगे लंगरों में भी शिरकत की।
कई संस्थाओं द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ नरवीर सिंह, राजीव ग्रोवर, सतपाल गुम्बर, हरविंदर सिंह चड्ढा, अमित गुम्बर, गीता अरोड़ा, तेज़सवी अरोड़ा, समीर खन्ना, अमित उप्पल इत्यादि माँ भक्त मौजूद थे।
मां जगदंबा के बिना इस दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती: अनुयायी रमन अरोरा –
This world cannot be imagined without maa jagdamba: follower raman arora