JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल, 10 फरवरी 2025: शशि योग से सोमवार का दिन मेष, मिथुन, तुला सहित कई राशियों के लिए शुभ, जानें अपना भविष्यफल - Today horoscope, 10 february 2025: Monday is auspicious for many zodiac signs including aries, gemini, libra due to shashi yoga, know your future

आज का राशिफल, 10 फरवरी 2025: शशि योग से सोमवार का दिन मेष, मिथुन, तुला सहित कई राशियों के लिए शुभ, जानें अपना भविष्यफल – Today horoscope, 10 february 2025: Monday is auspicious for many zodiac signs including aries, gemini, libra due to shashi yoga, know your future

10 फरवरी, सोमवार चंद्रमा का गोचर मिथुन से कर्क राशि में होने से अत्यंत शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा अपनी स्वराशि में स्थित होकर पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे, जिससे ‘शशि’ नामक शुभ योग का निर्माण होगा। इस योग का विशेष प्रभाव मेष, मिथुन और तुलाराशि के जातकों पर पड़ेगा, जबकि धनु राशिके लिए दिन मिश्रित रहेगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज आपके किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपकी सफलता में बाधा डाल सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ सकता है, विशेषकर स्वास्थ्य कारणों से। बैंक लोन के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि –

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी परिचित के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और आप उनके साथ समय बिताएंगे। व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं।

मिथुन राशि –

आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं, लेकिन चतुराई से समाधान मिलेगा। विरोधी ईर्ष्या कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ अनुकूल रहेगी और शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि –

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में शुभ लाभ दिलाएगा। आपकी बातचीत की कला प्रभावशाली रहेगी। निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा, लेकिन बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि –

आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं, विशेष रूप से पुरानी बीमारियों से परेशान लोग सतर्क रहें। संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में संयम बरतें और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि –

आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। वरिष्ठ लोगों से बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।

तुला राशि –

आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। विद्यार्थियों को मानसिक भटकाव से बचना चाहिए। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि –

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। व्यवसाय में मुनाफा मिलेगा।

धनु राशि –

आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। शेयर बाजार में जोखिम से बचें।

मकर राशि –

नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि –

आज दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन जीवनसाथी किसी बात को लेकर शिकायत कर सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और किसी पर अधिक विश्वास न करें।

मीन राशि –

व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आपके किसी निर्णय से भविष्य में लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में संयम बरतें, अन्यथा विवाद हो सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी।

 

आज का राशिफल, 10 फरवरी 2025: शशि योग से सोमवार का दिन मेष, मिथुन, तुला सहित कई राशियों के लिए शुभ, जानें अपना भविष्यफल –

Today horoscope, 10 february 2025: Monday is auspicious for many zodiac signs including aries, gemini, libra due to shashi yoga, know your future