JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 13 जनवरी 2025: सप्ताह के पहले दिन शुभ योग, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों को होगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल - Today horoscope 13 january 2025: Auspicious yoga on the first day of the week, gemini, scorpio and capricorn people will benefit, know your future

आज का राशिफल 13 जनवरी 2025: सप्ताह के पहले दिन शुभ योग, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों को होगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल – Today horoscope 13 january 2025: Auspicious yoga on the first day of the week, gemini, scorpio and capricorn people will benefit, know your future

आज पौष मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा का संचार बुध की राशि मिथुन में हो रहा है। खास बात यह है कि चंद्रमा पर बुध की सीधी दृष्टि बन रही है, जो शुभ फल देने वाली है। चंद्रमा मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि सहित अन्य राशियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में है, जिससे आपको बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। हालांकि, किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना है। निवेश संबंधी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जमीन-जायदाद के विवाद का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

वृषभ राशि –

आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें। लव लाइफ में तालमेल बनाकर रखें।

मिथुन राशि –

आज आपके लिए शुभ दिन रहेगा। काम का दबाव रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद समाप्त होगा।

कर्क राशि –

कार्यस्थल पर सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। साझेदारी में व्यापार लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि –

व्यापार में लाभ और सम्मान मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मकान बदलने की योजना सफल हो सकती है।

कन्या राशि –

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाएंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

तुला राशि –

आर्थिक मामलों में बेहतर योजना बना सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि –

अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।

धनु राशि –

धर्म-कर्म के कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और घरेलू जरूरतों पर खर्च होगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

मकर राशि –

आज का दिन शुभ है। विवाह की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नौकरी में प्रगति होगी।

कुंभ राशि –

व्यापार में लाभ होगा। बैंक से लोन के प्रयास सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि –

दिखावा करने से बचें। शिक्षा और प्रतियोगिता में ध्यान केंद्रित करें। सेहत का ख्याल रखें। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है।

 

आज का राशिफल 13 जनवरी 2025: सप्ताह के पहले दिन शुभ योग, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों को होगा लाभ, जानें अपना भविष्यफल –

Today horoscope 13 january 2025: Auspicious yoga on the first day of the week, gemini, scorpio and capricorn people will benefit, know your future