17 जनवरी शुक्रवार को वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है, और मित्र राशि में गोचर कर रहे चंद्रमा पर शुक्र की शुभ दृष्टि बनी हुई है। इस स्थिति के चलते सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। जानिए, मेष से लेकर मीन तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में इच्छित कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवहार में मधुरता से कार्य आसानी से होंगे। दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में किसी मतभेद का समाधान हो सकता है। बाहरी खानपान से परहेज करें।
वृषभ राशि –
आपके लिए आज का दिन सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। किसी फैसले से लाभ मिलेगा, लेकिन विचारों में अस्थिरता रह सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक तरीकों से बचें। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें।
मिथुन राशि –
क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयमित व्यवहार अपनाएं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में योजना पूरी न होने से नाराजगी हो सकती है। आवेश में धन निवेश करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि –
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक विवाद या गलतफहमी हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास करना होगा। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है।
सिंह राशि –
आज का दिन प्रोत्साहन और सम्मान का है। घर के सुधार और साज-सज्जा पर खर्च होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में समस्या का समाधान पिता के सहयोग से हो सकता है।
कन्या राशि –
काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में विवाद से बचें और लेन-देन में सतर्क रहें। अनावश्यक चर्चा से बचें। प्रेमी से सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में दिन अनुकूल रहेगा।
तुला राशि –
आज का दिन सफलता और आनंद लेकर आएगा। मेहनत और योजना से आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि –
सरकारी कार्यों में परेशानी हो सकती है। मन विचलित रह सकता है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से मदद मिलेगी। संबंधी की मदद के लिए समय और धन खर्च करना पड़ सकता है।
धनु राशि –
सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। नए संपर्क बनेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन दोपहर बाद थकान महसूस हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मकर राशि –
मानसिक उलझन और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। कार्यभार अधिक होने से पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। बड़े फैसले लेते समय परिवार के बड़ों की सलाह जरूर लें।
कुंभ राशि –
आज भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे।
मीन राशि –
सुबह सुस्ती और उलझन भरी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल हो जाएगी। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शौक और मनोरंजन पर खर्च होगा।
आज का राशिफल 17 जनवरी 2025: वृषभ, सिंह और कुंभ राशि के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का भविष्यफल –
Today horoscope 17 january 2025: Auspicious signs for taurus, leo and aquarius, know the predictions of all zodiac signs