
आज बुधवार, 19 फरवरी को वेशी नामक शुभ योग बन रहा है। सूर्य से दूसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है, जबकि चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक राशि में संचार करेगा। इस दौरान चंद्रमा स्वाति नक्षत्र उपरांत विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे त्रिकोण योग का निर्माण होगा। इस विशेष गोचर के कारण वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, जबकि अशुभ केमद्रुम योग के प्रभाव से मेष और मिथुन राशि वालों को सेहत व आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, मेष से मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि –
आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बेवजह की बातों में उलझने के बजाय अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विरोधी और शत्रु सक्रिय रहेंगे, अतः सतर्क रहें। जीवनसाथी और बच्चों से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबारी साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में विपरीत लिंगी मित्रों से विशेष सहायता मिलेगी।
वृषभ राशि –
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पूरे दिन शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे। मानसिक रूप से सकारात्मकता बनी रहेगी। यदि आप किसी उलझन में थे, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन नौकरी में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, अन्यथा धोखा मिल सकता है।
मिथुन राशि –
आज आपको अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। पेंडिंग काम निपटाने का प्रयास करें। शुभ एवं मांगलिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शाम के समय कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं।
कर्क राशि –
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के प्रयास सफल हो सकते हैं। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी की मदद करके मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
सिंह राशि –
लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे होंगे। शाम के समय अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद प्राप्त होगी। पिता की सेहत में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि –
आज आपको परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। महिलाओं को ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा।
तुला राशि –
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। हालांकि, सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। व्यापार में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। संतान शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगी। किसी प्रिय वस्तु के मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। परोपकार के कार्यों में संलग्न होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
वृश्चिक राशि –
आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। यात्रा संबंधी योजनाओं को फिलहाल टाल देना उचित रहेगा।
धनु राशि –
आज शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। समाज और राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
मकर राशि –
कार्यस्थल पर भाग्य का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। मित्रों और पड़ोसियों के साथ तालमेल बना रहेगा। मनोरंजन का आनंद लेंगे, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ राशि –
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल जरूरी रहेगा। कानूनी विवाद आपके पक्ष में आ सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।
मीन राशि –
आज आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। माता-पिता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। बैंक से लोन लेने के प्रयास सफल होंगे। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। संतान से सुख मिलेगा।
आज का राशिफल 19 फरवरी 2025: वृषभ, कर्क और तुला राशि के लिए लाभदायक दिन, वेशी योग से मिलेगा शुभ लाभ –
Today horoscope 19 february 2025: Beneficial day for taurus, cancer and libra, veshi yoga will give auspicious benefits