JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025: आदित्य योग से मेष, तुला और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ और तरक्की के अवसर, जाने आज का राशिफल - Today horoscope 20 april 2025: Aditya Yoga will bring financial gains and opportunities for progress to aries, libra and capricorn, know today horoscope

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025: आदित्य योग से मेष, तुला और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ और तरक्की के अवसर, जाने आज का राशिफल – Today horoscope 20 april 2025: Aditya Yoga will bring financial gains and opportunities for progress to aries, libra and capricorn, know today horoscope

आज 20 अप्रैल, रविवार को ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण मेष, तुला और मकर राशि वालों के लिए भाग्य का विशेष साथ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज धनु से मकर राशि में होगा और वह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही सूर्यदेव आदित्य योग भी बना रहे हैं।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज कम प्रयास में ज्यादा मुनाफा मिलेगा। करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विशेषज्ञ का मार्गदर्शन मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और अधिक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। किसी अजनबी की बातों में आने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि –

परिवार और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे कार्य टालने से बचें। नौकरी में ईमानदारी से काम करें, वरना उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। स्वास्थ्य और पारिवारिक मतभेदों पर ध्यान दें।

मिथुन राशि –

वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। व्यापार में निवेश फिलहाल टालें। नौकरी में विवादों से दूरी बनाएं। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव की संभावना है। तनाव से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि –

अचानक धन लाभ के योग हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। व्यापारिक यात्रा शुभ रहेगी। बहकावे में आने से बचें।

सिंह राशि –

विवादों से दूर रहें। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यकुशलता की सराहना होगी। परिवार में जीवनसाथी के स्वभाव को नजरअंदाज कर संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि –

कारोबार में लाभ होगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना फायदेमंद रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। कार्यों में देरी से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

तुला राशि –

आय में वृद्धि के योग हैं। तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। विरोधियों पर जीत हासिल होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। रोजगार खोजने वालों को निजी काम मिल सकता है। स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि –

मानसिक तनाव हो सकता है, पर चिंता न करें। निर्णय आपके पक्ष में होंगे। दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण संबंध बनेंगे।

धनु राशि –

कारोबार पर ध्यान दें, रामभरोसे न छोड़ें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक मतभेद बुजुर्गों के सहयोग से सुलझेंगे। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

मकर राशि –

आज तीर्थ यात्रा या धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में सतर्कता आवश्यक है। दीर्घकालिक निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं।

कुंभ राशि –

सेहत को लेकर सतर्क रहें। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय में वृद्धि संभव है। निवेश लाभकारी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि –

खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति निवेश फायदेमंद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आनंद की प्राप्ति होगी और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025: आदित्य योग से मेष, तुला और मकर राशि को मिलेगा धन लाभ और तरक्की के अवसर, जाने आज का राशिफल –

Today horoscope 20 april 2025: Aditya Yoga will bring financial gains and opportunities for progress to aries, libra and capricorn, know today horoscope