
21 अप्रैल 2025 का राशिफल वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का संचार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र में होने जा रहा है। चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग तथा चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध की स्थिति वसुमति योग का निर्माण कर रही है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कुछ खास रहेगा।
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक बोलने से उपहास का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यावहारिकता से लाभ होगा और खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। मित्र की मदद से धन लाभ संभव है।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि के जातकों के लिए मेहनत का फल मिलने का समय है। लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी, हालांकि ईर्ष्यालु लोग रुकावट डाल सकते हैं। संयम और विवेक से काम लें।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों को खुद के भरोसे काम करना होगा। योजनाओं में अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए सही रणनीति के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। थकान और कमजोरी महसूस होगी, लेकिन जिम्मेदारियों को निभाना होगा।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातक आज भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, लेकिन दिन के अंत तक लेनदेन में तेजी आएगी और जरूरत के मुताबिक लाभ मिलेगा।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातक मेहनत के दम पर मुनाफा अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, मशीनरी या अन्य चीजों पर निवेश फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों को आज विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। आपकी तरक्की से ईर्ष्या करने वाले लोग आपकी गलतियां पकड़ने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। प्रतिकूल हालात में संयम से आप और मजबूत बनेंगे। आज आमदनी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों को भटकाने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक से निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को कई स्रोतों से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा और सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों के लिए आज संघर्ष भरा दिन रहेगा। आर्थिक नुकसान और चोरी का खतरा है, इसलिए सतर्कता जरूरी है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें और मेहनत से ही सफलता मिलेगी।
आज का राशिफल 21 अप्रैल 2025: वसुमति योग का प्रभाव, वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन, कई स्रोतों से धन लाभ के योग –
Today horoscope 21 april 2025: Effect of vasumathi yoga, auspicious day for taurus, sagittarius and aquarius, chances of financial gain from many sources