आज 21 जनवरी 2025, चंद्रमा का संचार चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र में होगा और कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मंगल अपनी नीच राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। यह दिन कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सराहना मिल सकती है और आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि कार्यभार अधिक होने से थकावट महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि –
आज शुक्र आपकी राशि के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव से आर्थिक लाभ मिलेगा। कारोबार में हल्की परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अंत में लाभ से मन खुश होगा। परिवार में पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि –
आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। आर्थिक रूप से कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।
कर्क राशि –
आज का दिन आपके लिए सुखद होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। हालांकि ससुराल पक्ष से किसी के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।
सिंह राशि –
आज का दिन मिश्रित रहेगा। पूर्व परिचितों से मुलाकात होगी और नई जानकारी प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक हो सकता है। जीवनसाथी और माता की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि –
आज लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशी और कारोबार में साहसिक निर्णय लाभदायक साबित होंगे।
तुला राशि –
आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालांकि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि –
आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और यात्राएं फलदायी होंगी। जीवनसाथी को खुश करने के लिए सरप्राइज प्लान करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
धनु राशि –
आज सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। संपत्ति खरीदने-बेचने के मामलों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि –
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सजग रहें और निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पार्टनरशिप में तालमेल बनाए रखें। धन वृद्धि के लिए लंबे समय के निवेश की योजना बनाएं।
कुंभ राशि –
आज का दिन खर्चीला रहेगा। अनचाहे खर्चों से बचने की कोशिश करें। पिताजी से बातचीत करते समय संयम बरतें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मीन राशि –
आज स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज से जुड़ी यात्राएं लाभदायक होंगी।
आज का राशिफल 21 जनवरी 2025: कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए मंगल-चंद्रमा का शुभ योग, मिलेगा लाभ और सफलता –
Today horoscope 21 january 2025: Auspicious combination of mars and moon for cancer, leo and libra, will get profit and success