JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: मंगलवार को बन रहा शुभ योग, वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को मिलेगा लाभ - Today horoscope 22 april 2025: Auspicious yoga is being formed on tuesday, people of taurus, scorpio and sagittarius will get benefit

आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: मंगलवार को बन रहा शुभ योग, वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को मिलेगा लाभ – Today horoscope 22 april 2025: Auspicious yoga is being formed on tuesday, people of taurus, scorpio and sagittarius will get benefit

22 अप्रैल 2025 का दिन वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। आज चंद्रमा का संचार मकर से कुंभ राशि में होगा और श्रवण के बाद धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस गोचर के प्रभाव से मंगल और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग तथा चंद्रमा और गुरु के बीच नवम-पंचम शुभ योग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। कागजी कामों में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि –

दिन सकारात्मक रहेगा। समस्याओं का समाधान होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि –

खर्च बढ़ सकता है। काम का दबाव रहेगा और आर्थिक मामलों में सावधानी की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।

कर्क राशि –

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

सिंह राशि –

समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बैंकिंग कार्यों और लोन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं से सतर्क रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि –

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासतौर पर पेट संबंधी समस्याओं से।

तुला राशि –

नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। अजनबियों पर भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि –

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दीर्घकालीन निवेश से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है, उधार लेन-देन से बचें।

धनु राशि –

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान पर संयम रखें।

मकर राशि –

दिन आनंदमय रहेगा। आकस्मिक धन लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। नए संपर्क बन सकते हैं।

कुंभ राशि –

नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन क्रोध और अतिउत्साह से बचें। पारिवारिक जीवन में विवाद से बचें। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि –

दिन लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

आज का राशिफल 22 अप्रैल 2025: मंगलवार को बन रहा शुभ योग, वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को मिलेगा लाभ –

Today horoscope 22 april 2025: Auspicious yoga is being formed on tuesday, people of taurus, scorpio and sagittarius will get benefit