22 जनवरी, दिन बुधवार को ग्रह गोचर के अनुसार चंद्रमा का संचार पूरे दिन तुला राशि में होगा। चंद्रमा के आसपास खाली घर होने से केमद्रुम योग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल प्रभाव ला सकता है। दूसरी ओर, सूर्य के दोनों ओर बुध और शुक्र जैसे शुभ ग्रह विराजमान हैं, जो उभयचरी योग का निर्माण कर रहे हैं, यह तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ लाभ का संयोग लेकर आएगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए मेहनत और सफलता का संगम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और आप किसी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। घरेलू उलझनों के बावजूद आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के लिए मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम उत्साहवर्धक रहेंगे।
वृषभ राशि –
आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का अप्रत्याशित व्यवहार आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। दीर्घकालीन निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
मिथुन राशि –
दिन का पहला भाग घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से भी दिन अनुकूल है। सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपने प्रयासों में ईमानदारी रखें।
कर्क राशि –
आज आपके लिए कामकाज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधिकारी अचानक कोई नया काम सौंप सकते हैं, जिससे तनाव महसूस होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
सिंह राशि –
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार और काम के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। दोपहर बाद अचानक आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है।
कन्या राशि –
आज का दिन उतावलापन दिखाने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। किसी अप्रत्याशित खर्च के कारण मूड खराब हो सकता है। परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपनी बोली पर संयम रखें, नहीं तो अनावश्यक विवाद हो सकते हैं।
तुला राशि –
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। व्यापार में दोपहर बाद लाभ के अवसर बनेंगे। किसी सहयोगी के कारण आपको लाभ मिलेगा। हालांकि, किसी संबंधी का व्यवहार आपको मानसिक कष्ट दे सकता है।
वृश्चिक राशि –
आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा रहेगा। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा, लेकिन बच्चों की जरूरतें पूरी करने में खर्च बढ़ सकता है। निजी जीवन में किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि –
आज का दिन आपके लिए निर्णय क्षमता का उपयोग करने का है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सटीक निर्णय से लाभ होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा।
मकर राशि –
आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तकनीकी समस्याओं से परेशानी हो सकती है। बिजनेस में कमाई होगी, लेकिन कोई बड़ा निर्णय लेते समय सावधानी रखें। दूसरों के मामलों में उलझने से बचें।
कुंभ राशि –
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और किसी लंबे समय से अटके कार्य के पूरे होने की संभावना है। यात्रा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।
मीन राशि –
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत विकसित होंगे। कामकाज अच्छा चलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बीमार जातकों को राहत मिलेगी।
आज का राशिफल 22 जनवरी 2025: तुला, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा उभयचर योग, जानें सभी राशियों का भविष्यफल –
Today horoscope 22 january 2025: Amphibious yoga will be auspicious for libra, aquarius and pisces, know the predictions of all zodiac signs