
22 मार्च 2025 का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। मेष और वृश्चिक राशि वाले जातकों को विशेष लाभ होगा, वहीं धनु राशि में चंद्रमा का गोचर होने से धनु राशि वालों के लिए भी दिन फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। कारोबार के लिए छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित होगी। यात्रा पर निकलने से पहले वाहन की जांच अवश्य कर लें। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है और बच्चों के साथ आनंदमय समय बीतेगा। आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशि –
वृषभ राशि वालों के लिए आज संयम और मधुर व्यवहार जरूरी है। कार्यक्षेत्र या घर में किसी के उकसावे में न आएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। शाम को परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातक आज तनाव न लें और मानसिक रूप से मजबूत रहने का प्रयास करें। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, लेटलतीफी परेशानी बढ़ा सकती है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। उधार देने से बचें, वरना धन फंस सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। कारोबार में कोई बड़ा सौदा पूरा हो सकता है, जिससे लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें और सूझबूझ से काम लें। पिता की सलाह से मुश्किलों से बच सकते हैं।
तुला राशि –
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश से भी लाभ के संकेत हैं। लंबी दूरी की यात्रा का योग है, जो लाभदायक रहेगी। शत्रुओं से सतर्क रहें और विवेकपूर्ण निर्णय लें।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। सुख-सुविधाओं की खरीदारी कर सकते हैं।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गलतियों से बचें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पिता से सलाह लेकर मन का बोझ हल्का करें।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को आज विवादों से बचने की सलाह है। शत्रुओं से सतर्क रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों के लिए आज काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार में विवाद सुलझने के संकेत हैं। व्यापार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह फायदेमंद होगी। सेहत का ध्यान रखें, तला-भुना खाने से बचें।
आज का राशिफल 22 मार्च 2025: चंद्र-मंगल योग से मेष, वृश्चिक और धनु राशि को मिलेगा लाभ, जानें अपना दैनिक भविष्यफल –
Today horoscope 22 march 2025: Aries, scorpio and sagittarius will benefit from moon-mars yoga, know your daily horoscope