JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए शुभ दिन, गौरी योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल - Today horoscope 29 april 2025: Auspicious day for taurus, cancer and scorpio, will get benefit from gauri yoga, know the horoscope of all zodiac signs

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए शुभ दिन, गौरी योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल – Today horoscope 29 april 2025: Auspicious day for taurus, cancer and scorpio, will get benefit from gauri yoga, know the horoscope of all zodiac signs

आज 29 अप्रैल 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और गुरु के साथ गजकेसरी योग बना रहे हैं। साथ ही गौरी योग का भी शुभ संयोग है, जिससे कई राशियों को सफलता, प्रेम और समृद्धि मिलने के संकेत हैं। जानिए आज मंगलवार को मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन काम का दबाव भी रहेगा। संयम और धैर्य से आप प्रगति करेंगे। क्रोध से बचें, नहीं तो बना काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और किसी शुभ कार्य में धन खर्च होगा। आज आपकी रचनात्मकता और ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि –

धार्मिक विचारों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और वस्त्र कारोबार में। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि –

आज का दिन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तनाव हो सकता है। जोखिम लेने से बचें, और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। सकारात्मक सोच ही आपको सफलता दिला सकती है।

कर्क राशि –

आज आपको अपनी योजनाओं और प्रबंधन क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश से भी लाभ की संभावना है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा।

सिंह राशि –

आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ सहयोग बनाकर चलना जरूरी है। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी और मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। भावुकता में कोई बड़ा फैसला न लें। निवेश से लाभ के संकेत हैं।

कन्या राशि –

आपको आज पारिवारिक और आर्थिक सहयोग मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और कमाई में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की भी संभावना है।

तुला राशि –

लाभ के योग हैं लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। किसी बात पर गुस्सा आ सकता है लेकिन उसे नियंत्रित करना जरूरी है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। दोस्तों से मदद मिलेगी और पुराने काम पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि –

आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। सकारात्मक सोच और परिश्रम का फल मिलेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर में तालमेल और सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि –

शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। बीमार लोग आज बेहतर महसूस करेंगे। बैंकिंग या चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि –

आज का दिन प्रेम और पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी और प्रेमी के साथ अच्छा समय बितेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन भी मिलेगा।

कुंभ राशि –

आज आप सुख साधनों में वृद्धि महसूस करेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में भी अच्छी प्रगति के संकेत हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। भावनात्मक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें।

मीन राशि –

स्वास्थ्य में सुधार होगा और कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कोई शुभ समाचार या निमंत्रण मिल सकता है। व्यापार में भी आज बढ़िया कमाई होगी।

 

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए शुभ दिन, गौरी योग से मिलेगा लाभ, जानें सभी राशियों का राशिफल –

Today horoscope 29 april 2025: Auspicious day for taurus, cancer and scorpio, will get benefit from gauri yoga, know the horoscope of all zodiac signs