आज, 29 जनवरी, बुधवार को ग्रह गोचर के अनुसार चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से संचार कर रहा है, जिससे अत्यंत शुभ योग बन रहा है। मकर राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का त्रिग्रह योग बन रहा है, साथ ही चंद्रमा और गुरु के नवम भाव में स्थित होने से नवम पंचम योग भी बन रहा है। आज सिद्धि योग भी प्रभावी रहेगा। ग्रहों की इस विशेष स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज का राशिफल और किन राशियों को मिलेगा लाभ।
मेष राशि –
आज परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। कुछ मेहमान घर आ सकते हैं, जिससे धन खर्च होगा लेकिन इससे परेशानी नहीं होगी।
वृषभ राशि –
आज मानसिक तनाव हो सकता है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा करने से बचें। संतान से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि –
आज व्यापार में बदलाव करने का सही समय है। कोई भी डील सोच-समझकर फाइनल करें। पार्टनरशिप में चल रहे विवाद से भी लाभ होगा। प्रॉपर्टी डील करने से बचें।
कर्क राशि –
निवेश करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन शेयर बाजार से बचें। पारिवारिक व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि –
आज जीवनसाथी के साथ नया बिजनेस शुरू करने का अच्छा दिन है। परिवार में सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। धन लाभ के योग हैं।
कन्या राशि –
राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी।
तुला राशि –
आज नया व्यवसाय शुरू करना लाभदायक रहेगा। किसी को उधार देने से बचें। बच्चे की शिक्षा को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि –
आज कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अनुकूल रहेंगे। काम को टालने से बचें, सफलता मिलेगी।
धनु राशि –
आज का दिन सेवा कार्यों में बिताएंगे। मंद पड़े कारोबार पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार से कोई संतोषजनक समाचार मिलेगा। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।
मकर राशि –
नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। मां से आर्थिक सहायता मिल सकती है।
कुंभ राशि –
राजनीति से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति विवाद लंबा खिंच सकता है। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि –
पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। ससुराल से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी।
आज का राशिफल 29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या पर नवम पंचम योग का शुभ संयोग, सिंह और तुला राशि को होगा धन लाभ –
Today horoscope 29 january 2025: Auspicious combination of navam pancham yoga on mauni amavasya, leo and libra will get financial benefits