JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 3 जनवरी 2025: 3 ग्रहों का दुर्लभ योग, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा - Today horoscope 3 january 2025: Rare combination of 3 planets, goddess lakshmi will shower her blessings on gemini, leo and aquarius

आज का राशिफल 3 जनवरी 2025: 3 ग्रहों का दुर्लभ योग, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा – Today horoscope 3 january 2025: Rare combination of 3 planets, goddess lakshmi will shower her blessings on gemini, leo and aquarius

शुक्रवार, 3 जनवरी को शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होगा, जहां शनि और चंद्रमा के साथ त्रिग्रह योग बनेगा। इस खास ग्रह स्थिति के कारण मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में निवेश से फायदा होगा और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे।

वृषभ राशि –

पेंडिंग काम का दबाव रहेगा और शत्रु परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। शाम को जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है।

मिथुन राशि –

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा और संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में विवाद समाप्त होंगे। विदेश से व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि –

कर्क राशि के जातकों को सहकर्मियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। पिता की सलाह को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

सिंह राशि –

आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में साझेदारों से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि –

पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, खानपान पर ध्यान दें। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि –

दिन अनुकूल रहेगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों की चिंता रह सकती है। लव लाइफ में रोमांटिक शाम का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि –

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रियजनों से खुशी मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च संभव है।

धनु राशि –

कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पुरानी जान-पहचान से फायदा होगा। प्रॉपर्टी और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। जोखिम भरे फैसले से भी लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि –

आज बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के प्रयास सफल होंगे। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। पुरानी समस्याएं सुलझेंगी। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि –

आज खर्च अधिक रहेगा, लेकिन संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

 

आज का राशिफल 3 जनवरी 2025: 3 ग्रहों का दुर्लभ योग, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा –

Today horoscope 3 january 2025: Rare combination of 3 planets, goddess lakshmi will shower her blessings on gemini, leo and aquarius