आज सोमवार को चंद्रमा धनु राशि में संचार करेंगे और सूर्य ग्रह से द्वादश भाव में बुध ग्रह के प्रभाव से अनफा योग बनेगा। इसके साथ ही वृद्धि योग और मूल नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कर्क राशि वालों के लिए खुशी का माहौल रहेगा, वहीं मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। जानें साल 2024 के अंतिम सोमवार का राशिफल।
मेष राशि –
आज का दिन योजनाओं को अमल में लाने और अच्छा लाभ कमाने का है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में निवेश के लिए दिन शुभ है। परिवार में चल रही समस्याएं खत्म होंगी। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि –
आज का दिन सामान्य रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन उधारी से बचें।
मिथुन राशि –
नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। व्यापार में निवेश के लिए किसी से उधार लेना पड़ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि –
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए सफलता का दिन है। शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार में विवाद खत्म होगा। शाम को खरीदारी के लिए बाहर जा सकते हैं।
सिंह राशि –
पुराने रोगों में वृद्धि हो सकती है, डॉक्टर से परामर्श लें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर ध्यान दें।
कन्या राशि –
शिक्षा और व्यापार में सफलता मिलेगी। संपत्ति विवाद हल होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
तुला राशि –
बिजनस में तरक्की और सरकारी लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि –
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उधार न दें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पड़ोस के विवाद से बचें।
धनु राशि –
परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से जनसमर्थन बढ़ेगा। विवाह संबंधी अड़चनें खत्म होंगी। शाम को माता-पिता के साथ धार्मिक समारोह में शामिल होंगे।
मकर राशि –
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। मित्र से उपहार मिल सकता है। शाम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि –
परिवार में समस्याएं फिर उभर सकती हैं। नौकरी में सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। शाम को भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे। उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि –
संतुलित निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहन से अनबन खत्म होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आज का राशिफल, 30 दिसंबर 2024: कर्क, धनु, मकर राशि वालों को अनफा योग से मिलेगा बड़ा लाभ, जानें साल के अंतिम सोमवार का हाल –
Today horoscope, 30 december 2024: Cancer, sagittarius, capricorn people will get great benefits from anapha yoga, know the condition of the last monday of the year