
सोमवार, 31 मार्च 2025 को पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा का संचार मेष राशि में हो रहा है। इसके साथ ही गुरु और शुक्र के बीच स्थित होने के कारण शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। खासतौर पर कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में लेन-देन की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। परिवार में भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। हालांकि, खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि वालों को आज किसी बात की चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम का दबाव झेलना पड़ेगा। दोपहर बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा। वाणी पर संयम रखें और किसी भी विवाद से बचें। स्वभाव में उग्रता न आने दें। कार्यक्षेत्र में गलती होने पर मान-सम्मान को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि –
कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि –
तुला राशि वालों को आज धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों को आज व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
धनु राशि –
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
मीन राशि –
मीन राशि के जातकों को आज संयम बनाए रखने की जरूरत है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबार में फायदा होगा। मानसिक तनाव से बचें।
आज का राशिफल 31 मार्च 2025: नवरात्रि के दूसरे दिन बुधादित्य योग से कन्या, वृश्चिक और मकर राशि को मिलेगा लाभ और उन्नति का शानदार मौका, पढ़ें आज का राशिफल –
Today horoscope 31 march 2025: On the second day of navratri, due to budhaditya yoga, virgo, scorpio and capricorn will get a great opportunity for profit and progress, read today horoscope