JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल - Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल – Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope

आज 6 अप्रैल 2025, रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर दिन भर अपनी स्वराशि कर्क में मंगल के साथ रहेगा, जिससे उत्तम योग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का संयोग भी आज बन रहा है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल और क्या रहेगा आपका भाग्यफल।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज मेष राशि वालों को करियर में तरक्की का मौका मिल सकता है। माता-पिता से स्नेह और आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कोई अटका घरेलू काम भी पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि –

आज दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें और अजनबियों पर भरोसा करने से बचें। व्यापार में लाभ संभव है।

मिथुन राशि –

रामजी की कृपा से आज भाग्य साथ देगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नए वस्त्र व आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि –

कर्क राशि वालों को आज माता-पिता से सहयोग मिलेगा। ज्वेलरी व वस्त्र के कारोबार में लाभ संभव है। वाहन सुख और पारिवारिक आनंद का दिन है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि –

लव लाइफ में मधुरता लौटेगी और दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि –

सेहत को लेकर सतर्क रहें और फिजूल की चिंता से बचें। आर्थिक मामलों में संयम रखें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है।

तुला राशि –

कारोबार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेमी को उपहार दे सकते हैं। कोई पुराना मित्र मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य सफल होगा।

वृश्चिक राशि –

घर की जिम्मेदारियों को निभाने में दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए अनुकूल समय है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप प्रभावशाली रहेंगे।

धनु राशि –

निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने कामों का फल भी मिलेगा। संतान से सुख और शिक्षा में सफलता के योग हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि –

मकर राशि के लिए आज आर्थिक रूप से लाभकारी दिन है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और मां से तालमेल अच्छा रहेगा। धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें।

कुंभ राशि –

कामकाज में सफलता और नई डील मिलने के योग हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि –

धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और परिवार में तालमेल बना रहेगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे और यात्रा लाभदायक रहेगी।

 

आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को शुभ योग से होगा लाभ, जानें आज का राशिफल –

Today horoscope 6 april 2025: Aries, gemini and capricorn will benefit from auspicious yoga, know today horoscope