JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल - Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल – Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today

7 अप्रैल 2025, सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और शशि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही पुष्य नक्षत्र और धृति योग भी आज के दिन को विशेष बना रहे हैं। इस ज्योतिषीय संयोग का लाभ मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल और आपकी राशि पर कैसा रहेगा दिन।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सीमित लाभ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय बितेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, चुगलखोर सहकर्मियों से सतर्क रहें। वादे पूरे न करने से मानहानि संभव है।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि वालों को शारीरिक कमजोरी और थकान का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और पारिवारिक अशांति की संभावना है। यात्रा और जोखिम से बचें।

मिथुन राशि –

मिथुन राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ संभव है। व्यवहार और वाणी में मिठास रखें। महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखें।

कर्क राशि –

कर्क राशि के लोगों को आज अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। व्यावसायिक रिश्तों में कटुता से बचें। निवेश सोच-समझकर करें और स्वार्थी न बनें।

सिंह राशि –

सिंह राशि के जातकों को आज कम प्रयास में अच्छा लाभ मिलेगा। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि –

कन्या राशि वालों को आज पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कटु शब्दों से बचें। कार्यभार अधिक रहेगा और अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

तुला राशि –

तुला राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। निवेश करते समय सतर्क रहें और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि के जातकों को आज दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई गलत फैसला आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार में सफलता सीमित रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि –

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन चंचलता से बचें। नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन संपत्ति के मामलों से दूरी बनाएं।

मकर राशि –

मकर राशि के जातक आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा और लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लालच से बचें और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि वालों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कारोबार में थोड़ी परेशानी संभव है, लेकिन समाधान मिल जाएगा।

मीन राशि –

मीन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ के संकेत हैं। कार्यों में शुरू में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन प्रयास से सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान दें।

 

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025: मिथुन, सिंह और तुला राशि के लिए शुभ दिन, जानें अपना आज का राशिफल –

Today horoscope 7 april 2025: Auspicious day for gemini, leo and libra, know your horoscope today