JPB NEWS 24

Headlines
आज का राशिफल: 7 दिसंबर, शनिवार चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर और द्विपुष्कर योग का प्रभाव - Today horoscope: 7 December, saturday moon transit in aquarius and effect of dwipushkar yoga

आज का राशिफल: 7 दिसंबर, शनिवार चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर और द्विपुष्कर योग का प्रभाव – Today horoscope: 7 December, saturday moon transit in aquarius and effect of dwipushkar yoga

शनिवार को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां शनि देव पहले से ही विराजमान हैं। आज द्विपुष्कर योग, रवि योग, और धनिष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। इन ग्रह-नक्षत्र परिवर्तनों का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Disclaimer : यह खबर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। JPB News 24 इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें संपर्क कर सकते हैं

मेष राशि –

आज आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा और ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में तरक्कीहोगी और नए संपर्क बनेंगे। शाम को परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि –

परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पुरानी समस्याएं समाप्त होंगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। शाम को दोस्तों के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे।

मिथुन राशि –

संतान से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि –

आज व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य सफल होंगे। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि –

आज व्यापार में आय के नए स्रोत मिलेंगे। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। किसी संपत्ति या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

कन्या राशि –

आज अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। संतान की सेहत में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान वाहन खराब हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि –

संतान से जुड़े निवेश के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए बाहर के खाने से बचें। नौकरीपेशा लोग पार्ट-टाइम काम शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि –

माता-पिता का आशीर्वाद कार्यों में सफलता दिलाएगा। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि –

व्यापार में गलती के कारण नुकसान हो सकता है। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। लव लाइफ में आज सकारात्मक प्रगति हो सकती है। परिवार में सुलह के प्रयास सफल होंगे।

मकर राशि –

सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। दैनिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। शत्रु परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें।

कुंभ राशि –

व्यापार में लाभ के लिए आज मेहनत करनी होगी। परिवार को समय न दे पाने से संबंधों में तनाव हो सकता है। धन लेन-देन से बचें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताएं।

मीन राशि –

संपत्ति संबंधी विवाद आज हल हो सकता है। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि को लेकर बातचीत सफल हो सकती है। शाम को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं।

 

आज का राशिफल: 7 दिसंबर, शनिवार चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर और द्विपुष्कर योग का प्रभाव –

Today horoscope: 7 December, saturday moon transit in aquarius and effect of dwipushkar yoga